पूर्व मुख्यमंत्री ने सीएम चौहान को लिखा पत्र, चिकित्सकों को लेकर की यह मांग

पूर्व मुख्यमंत्री ने सीएम चौहान को लिखा पत्र, चिकित्सकों को लेकर की यह मांग

राजगढ।

लॉक डाउन(lockdown) के बीच राजगढ़ जिला चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सक के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री(former chiefminister) दिग्विजय सिंह(digvijay singh) ने मुख्यमंत्री(chiefminister) शिवराज सिंह चौहान(shivraj singh chouhan) को पत्र लिखा है। अपने लिखे पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जिला चिकित्सालय में पदस्थ 6 चिकित्सक कई सालों से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित है। जो अन्यत्र कहीं अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसकी वजह से चिकित्सालय के चिकित्सकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान से अपील की है कि जल्द से जल्द इन चिकित्सकों पर उचित कार्रवाई की जाए। नहीं पत्र के साथ पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने राजगढ़ विधायक बापू सिंह तवर के पत्र सलंग्न प्रेषित किए हैं।

दरअसल राजगढ़ जिला चिकित्सालय के डॉ दीपक कैमरे, डॉक्टर सुदेशना शर्मा, डॉक्टर जयंत, डॉक्टर कार्तिक कुमार नामदेव, डॉक्टर प्रियंका चौहान और डॉक्टर मनीष मिर्थरे 5 वर्षों से लगातार अनाधिकृत रूप से जिला चिकित्सालय में अनुपस्थित है। जिन पर कार्यवाही की मांग करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री चौहान को पत्र लिखकर कहां है कि जिला चिकित्सालय राजगढ़ में 6 चिकित्सक कई वर्षों से अनुपस्थित है और सिविल सर्जन को इनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। चिकित्सक बिना किसी शासकीय आदेश के अपनी सेवाएं अन्यत्र दे रहे हैं। ऐसी शासकीय सेवा में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता माफी योग्य नहीं है। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध करते हुए कहा है कि उल्लेखित चिकित्सकों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए जिला चिकित्सालय राजगढ़ में उन चिकित्सकों के स्थान पर अन्य चिकित्सकों को पदस्थ करने के लिए उचित निर्देश प्रदान करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews