आज से 18+ वालों को लगेगी वैक्सीन, हफ्ते में 4 दिन होगा वैक्सीनेशन

वैक्सीनेशन

vaccination

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के युवाओं के लिए खुशखबरी है। आज से 18 पार वालों को टीका लगना शुरू हो रहा है। इसके तहत दिनाँक 5 से 15 मई के बीच एक लाख 48 हजार वैक्सीन के डोज लगाए जायेंगे। वैक्सीनेशन (Vaccination) दिवस सोमवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। नियमित टीकाकरण दिवस मंगलवार एवं शुक्रवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन नहीं होगा।

यह भी पढ़े.. मप्र में 12236 नए केस और 98 की मौत, सीएम के निर्देश-सर्वे में एक भी संक्रमित ना छूटे

राज्य आईईसी ब्यूरो (State IEC Bureau) की उप संचालक अर्चना मुण्डीर ने बताया कि टीकों की उपलब्धता के अनुसार पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण किया जाएगा। जैसे-जैसे टीके उपलब्ध होते जाएंगे टीकाकरण कार्यक्रम की रूपरेखा बनती जाएगीं। एक सेशन में 18 से 44 वर्ष तक के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। ऐसे व्यक्ति जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, वे वैक्सीन लगवाने के पात्र होंगे। पूर्व से संचालित कोविड टीकाकरण में स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंट लाईन वर्कर्स एवं 45 वर्ष से ऊपर के ऐसे हितग्राही जो सेकेंड डोज से वंचित रह गए हैं, उनको प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन की सेंकड डोज लगाई जाएगी।

अर्चना मुण्डीर ने बताया कि उपलब्धता के आधार पर सभी जिलों को वैक्सीन प्रदाय कर दी गई है। आगामी सेशन के लिये जिलों को निर्देश जारी किये जा चुके हैं। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये है कि वैक्सीन-सत्र स्कूल, कॉलेज, शासकीय कार्यालय, कम्युनिटी हाल आदि नॉन कोविड स्थल में आयोजित किए जायें। वैक्सीनेशन स्थल पर सेनेटाइजेशन, कोल्ड स्टोरेज इत्यादि में प्रोटोकाल का पालन भी सुनिश्चित किया जाए, जिससे कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश के छात्र-छात्राओं को केन्द्र सरकार का बड़ा तोहफा, 10 जिलों को मिलेगा लाभ

इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने कहा था कि 18 से 45 वर्ष के व्यक्तियों के नि:शुल्क वैक्सीनेशन का कार्य 5 मई से प्रारम्भ होगा। वैक्सीनेशन के लिए 5 करोड़ 29 लाख डोजेस की संभावित आवश्यकता के दृष्टिगत दोनों वैक्सीन निर्माताओं को क्रय आदेश जारी किए गए हैं। वैक्सीनेशन के लिए डोजेस की जल्द से जल्द आपूर्ति के लिए आयात की संभावनाओं का भी परीक्षण किया जा रहा है। 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन कार्य यथावत जारी रहेगा।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • वैक्सीनेशन के लिये हितग्राहियों को रजिस्ट्रेशन कोविन पोर्टल selfregistration.covin. gov.in पर जाकर अपना रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर डालना है।
  • मोबाईल पर 6 अकों का ओटीपी आयेगा।
  • ओटीपी सबमिट करने पर डिटेल दिखेगी, उसमें जाकर नजदीक के वैक्सीनेशन सेंटर एवं टाईम स्लाट बुक कराना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के लिये फोटो युक्त आईडी जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस इत्यादि की आवश्यकता होगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews