University Exam : नहीं मिलेगा जनरल प्रमोशन, इस दिन से शुरू होगी कॉलेज की परीक्षाएं

University Exam : नहीं मिलेगा जनरल प्रमोशन, इस दिन से शुरू होगी कॉलेज की परीक्षाएं

भोपाल।

देशव्यापी लॉकडाउन(lockdown) और कोरोना महामारी(corona pandemic) के बीच सोमवार को सीएम शिवराज(CM Shivraj) राज्यपाल लालजी टंडन(Governer lalji tandon) से मुलाकात करने पहुंचे थे।जहाँ यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में परीक्षाओं पर शिवराज सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। शिवराज सरकार ने बैठक में ये तय किया है कि मध्यप्रदेश में कॉलेज में छात्रों को जनरल प्रमोशन नहीं मिलेगा। वहीँ परीक्षाओं को लेकर उच्च शिक्षा विभाग जल्द ही दिशा निर्देश जारी करेगा।

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह राज्यपाल लालजी टंडन से मिलने पहुंचे थे। जहाँ बैठक में कोरोना(corona) के इस संकटकाल में लॉकडाउन के बीच सावधानी के साथ परीक्षाओं का आयोजन कैसे किया जाए इस पर भी चर्चा हुई थी। इसी बैठक में चर्चा में बड़ा फैसला लेते हुए शिवराज सरकार ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कॉलेज में छात्रों को जनरल प्रमोशन नहीं मिलेगा। जानकारी के मुताबिक नॉनटेक्निकल और पीजी की परीक्षाएं 29 जून से शुरू होंगी, कोरोना संक्रमण ठीक होने के बाद बाकी परीक्षा होंगी। वहीँ तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षा 16 जून से शुरू होगी। तकनीकी कॉलेज में फर्स्ट ईयर का सत्र अक्टूबर से शुरू होगा और सेकंड और थर्ड ईयर का सत्र 1 सितंबर से शुरू होगा। जिसको लेकर उच्च शिक्षा विभाग जल्द ही परीक्षाओं के बारे में दिशा निर्देश जारी करेगा।

बता दें कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से यूनिवर्सिटी और कालेजो की परीक्षाएं नहीं आयोजित हो पाई हैं। जिसके कारण प्रदेश के करीब 20 लाख छात्रों के भविष्य अधर में लटके हैं।दूसरी तरफ कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामले भी सरकार के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। ऐसे में राज्य शासन कालेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों को जनरल प्रमोशन देने के बजाये परीक्षाएं लेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews