शिवराज सरकार का अधिकारी कर्मचारियो को बङा तोहफा

शिवराज सरकार का अधिकारी कर्मचारियो को बङा तोहफा

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संकट के बीच शिवराज सरकार 31 मार्च 2020 को रिटायर्ड हुए 2500 अधिकारी-कर्मचारियों को 3 महीने की संविदा नियुक्ति देगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

सरकार के फैसले के मुताबिक जो 2500 अधिकारी, कर्मचारी 31 मार्च 2020 को रिटायर्ड हुए हैं और कोरोना के खिलाफ जारी अभियान में तैनात रहे हैं, सरकार उनको 3 महीने की संविदा के तौर पर नियुक्त करेगी। तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी के शासकीय कर्मचारी को उपक्रम के संचालक द्वारा अधिकृत अधिकार दे सकते हैं| संविदा नियुक्ति देने के पूर्व वे कलेक्टर से या प्रमाणित करवाएंगे कि संबंधित कर्मचारी कोरोना वायरस के विरुद्ध चल रहे अभियान में कार्यरत है तथा उन्हें संविदा नियुक्त किया जाना चाहिए।

इसी प्रकार वर्ग-2 के अधिकारियों की 3 माह की संविदा नियुक्ति संभागीय आयुक्त कर सकेंगे। उन्हें भी नियुक्ति के पूर्व कलेक्टर से यह प्रमाणीकरण कराना होगा। वर्ग-1 के उन अधिकारियों को जो कोविड-19 कार्य में संलग्न हैं, उनको 3 माह की संविदा नियुक्ति के लिए कलेक्टर से प्रस्ताव प्राप्त कर राज्य स्तर से नियुक्ति किये जायेगे। वर्ग-2 के सेवानिवृत्त होने जा रहे पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पुलिस महानिरीक्षक के प्रस्ताव पर की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews