MP College: छात्रों के लिए गुड न्यूज, नए सत्र से खुलेंगे 24 नए कॉलेज, विभाग जल्द जारी करेगा NOC

MP College

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के कॉलेज छात्रों (MP College Student) के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में जल्द 24 नए निजी कॉलेज (MP Private College) खोले जाएंगे।उच्च शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां कर ली है और जल्द एनओसी जारी करने की तैयारी में है। नए सत्र से छात्र इन नए कॉलेजों में एडमिशन ले सकेंगे। इसके अलावा करीब 21 कालेजों ने नए कोर्स और 72 कालेजों ने नए संकाय शुरू करने की विभाग से अनुमति मांगी है, जिन्हें भी जल्द मंजूरी दी जा सकती है।

यह भी पढ़े.. Teacher Recruitment 2022: 4100 से ज्यादा शिक्षकों के पदों पर भर्ती, मौका जाने से पहले करें अप्लाई

दरअसल, अलग अलग जिलों से 30 संस्थाओं ने उच्च शिक्षा विभाग ( MP Higher Education Department) से नए कॉलेज खोलने की अनुमति मांगी थी, इसके लिए प्रस्ताव भेजे थे। विभाग ने इस प्रस्तावों में से 24 को चुना है और 6 की मांग को दस्तावेज पूरे ना होने पर खारिज कर दिया है। विभाग अब नए सत्र 2022-23 से पहले इन्हें एनओसी जारी करने की तैयारी है।

नए कॉलेजों को खोलने की अनुमति में भोपाल से 6 आवेदन मिले थे, जिनमें से 3 को मान्य कर दिया गया है, इन्हें विभाग से जल्द एनओसी मिल सकती है, जिन्हें बरकतउल्ला विवि (बीयू) से संबद्धता लेना होगी।चुंकी नए कॉलेज, नया संकाय , नया विषय या फिर सीटों में इजाफा करने के लिए विवि मापदंडों का पालन कराने निरीक्षण करती है। इसमें विभाग की तरफ से एक सदस्य शामिल किया जाएगा, जो सभी मानको पर खरा उतरने के बाद ही इसे मंजूरी देता है।

यह भी पढ़े.. जल्द बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, 48 घंटे बाद सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, छाएंगे बादल

इसके अलावा करीब 21 कॉलेजों ने नए कोर्स और 72 कालेजों ने नए संकाय शुरू करने की उच्च शिक्षा विभाग से अनुमति मांगी है।72 कॉलेजों ने राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप नवीन संकाय के लिए आवेदन किया है, जल्द इन सभी नए कॉलेज और संकाय का निरीक्षण विवि द्वारा कराया जाएगा। वही BU द्वारा कॉलेजों का भी निरीक्षण करने के लिए कमेटी बनाई जाएगी जो, कालेजों का निरीक्षण कराने के बाद आगामी कार्रवाई करेगी। इन सबका निरीक्षण करने के बाद विभाग आगामी सत्र में प्रवेश की अनुमति देगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews