MP News: छात्रों के लिए अच्छी खबर! मध्यप्रदेश में होगी डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना, बढ़ेगा रोजगार..

उच्च शिक्षा मंत्री

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गुरुवार यानी आज मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ( Madhyapradesh Higher Education Department) की समीक्षा बैठक में एक एहम फैसला लिया है। यह छात्रों के भविष्य के लिए अच्छी खबर साबित हो सकती है। मध्यप्रदेश के कई स्थानों में डिजिटल और स्किल विश्वविद्यालय (Digital and Skill University) की स्थपना होगी। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का कहना है कि, डिजिटल और विश्वविद्यालय के माध्यम से घर-घर तक शिक्षा पहुंचाना आसान होगा और विद्यार्थी घर से ही शिक्षा का लाभ उठा सकते हैं। छात्रों के भविष्य को मद्देनजर रखते हुए, मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में डिजिटल और स्किल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। यूनिवर्सिटी की स्थापना उज्जैन और भोपाल में की जाएगी।

यह भी पढ़े… पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा को लेकर HC का बड़ा फैसला, राज्य शासन पर लगा 30 हजार रुपए का जुर्माना

मंत्री मोहन यादव का कहना है कि, शासन की कोशिश है कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार (Employement) मिले। उन्होंने नई शिक्षा नीति को रोजगार परक भी बताया । इसलिए प्रदेश में विभाग द्वारा इस तरह के नए विचारों पर चर्चा हो रही है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी चाहते हैं कि उच्च शिक्षा विभाग में नवाचार (Innovative) हो ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। यह खबर मध्य प्रदेश के कॉलेज छात्रों के लिए खुशखबरी है।

यह भी पढ़े… Jabalpur News: रेत कारोबारी के बेटे का हुआ अपहरण, फिरौती में मांगे 15 लाख

यहाँ हो चुकी है डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना:

बता दें कि इससे पहले केरल में डिजिटल यूनिवर्सिटी स्थापित की गई है। लेकिन अब युवाओं को बेहतरीन शिक्षा देने के लिए प्रदेश में डिजिटल और स्किल  विश्वविद्यालय की स्थापना होने जा रही है। फिलहाल डिजिटल यूनिवर्सिटी को मध्यप्रदेश के भोपाल और उज्जैन में स्थापित किया जाएगा और आने वाले समय में प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी इसकी स्थापना होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews