सरकारी योजना: यह राज्य सरकार देगी लड़कियों को फ्री स्कूटी, सिर्फ इन चीजों की होगी जरूरत, जाने यहाँ

सरकारी योजना: यह राज्य सरकार देगी लड़कियों को फ्री स्कूटी, सिर्फ इन चीजों की होगी जरूरत, जाने यहाँ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Government Scheme:- समय-समय पर केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के लिए नई योजनाएं लाती रहती है, इसी तरह की एक योजना है फ्री स्कूटी योजना। हाल ही में उत्तरप्रदेश सरकार ने महिलाओं को स्कूटी दें की घोषणा की थी। अब यह योजना जल्द ही शुरू भी होने वाली है। दरअसल, इस योजना का असली नाम रानी लक्ष्मीबाई योजना है। इस योजना के तहत प्रदेश की लड़कियों को फ्री स्कूटी दी जाएगी। हालांकि अब तक इस योजना की ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है की यह योजना जल्द ही शुरू होने वाली है।

यह भी पढ़े… स्थानीय युवाओं के लिए सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, होगी नियुक्ति, इन्हें मिलेंगे 7वें वेतनमान के साथ प्रोत्साहन भत्ते

इस योजना का फायदा ग्रेजुएशन पास और पोस्ट ग्रेजुएशन पास युवतियाँ उठा सकती हैं। इस योजना को राज्य सरकार ने छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू करने वाली है। फ्री स्कूटी योजना का लाभ केवल राजकीय कॉलेज और यूनिवर्सिटी की लड़कियों को नहीं बल्कि प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्सिटी की लड़कियों को भी मिलेगा। इस योजना का लाभ उठाने छात्राएं घोषणा के बाद आवेदन कर पायेंगी। आवेदन करने के लिए उन्हें कुछ डॉक्ययूमेंट की जरूरत पड़ेगी।

  • डॉमिसाइल सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • एजुकेशनल दस्तावेज
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews