हवाई नेता कमलनाथ कार्यकर्ताओं से जमींन पर कार्य करने को कह रहे : डॉ. मिश्रा

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमेशा हवा में रहने वाले कमलनाथ कार्यकर्ताओं को जमीन पर काम करने की नसीहत दे रहे है। कमलनाथ जी खुद जमीन पर उतरकर काम करते तो आज कांग्रेस जमींदोज नहीं हुई होती।

गृह मंत्री डॉ.मिश्रा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस को जमीदोंज करने वाले कमलनाथ ने कभी सड़क मार्ग से दौरा नही किया , पूरे जीवन हवा में ही उड़ते रहे हैं। वह लोकसभा व विधानसभा में भी बिना हेलीकाप्टर के नही गए। छिंदवाड़ा विधानसभा में इतने हेलीपेड बने है जितने कहीं भी नही है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी कार्यकर्ता अच्छी तरह से समझता है। यही कारण है कि अब उनकी बातों पर कार्यकर्ता ध्यान तक नही देता है।

अखिलेश ने जरूर पिछले चुनाव में सपा बूथों पर भूत नाचते देखे होंगे : डॉ. मिश्रा

बीजेपी की वैक्सीन पूरे 5 साल असर करेगी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के इस बयान पर की हम यूपी में जीत रहे है और सातवें चरण के मतदान के बाद बीजेपी के बूथों पर भूत नाचेंगे पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने जमकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि पिछले चुनाव में जब सपा को मात्र 47 सीटे मिली थी तब जरूर अखिलेश जी को सपा के बूथों पर भूत नाचते देखे होंगे।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि अखिलेश ने कोरोना वैक्सीन को बीजेपी की वैक्सीन बताकर भ्रम फैलाया था। दरअसल बीजेपी की वैक्सीन तो अब लगेगी जिसका असर पांच साल तक रहेगा। इस बार भी उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनना तय है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews