MP Weather Update: मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना

mp weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

काफी लंबे समय के बाद आखिरकार मध्यप्रदेश में बारिश (rain) का दौर शुरु हो गया है। पूरा जुलाई (july) का महीना बारिश को तरसे प्रदेशवासियों को गर्मी से अगस्त में निजात मिलने की पूरी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के बुधवार को गहरा कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है, जिसके चलते पूरे प्रदेश में इमाइम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

पिछले 24 घंटे में कहा-कहा हुई कितनी बारिश

बीते 24 घंटों में होशंगाबाद, जबलपुर, शहडोल, सागर, रीवा संभागों में अधिकांश स्थानों पर और चंबल, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभागों के जिलों के अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के पथरिया में 10 सेमी, माडा, गोहपारु, कोलारस , भीमपुर में 09 सेमी, तेंदूखेड़ा में 08 सेमी, मंझोली में 07 सेमी, उज्जैन, सिहोरा, बजाग में 06 सेमी, कुंडम, चितरंगी, सिवनी, आरोन, ग्यारसपुर, बड़नगर, बदरवास, शिवपुरी, पिपरिया, सिलवानी, चचोड़ा में 05 सेनी वर्षा दर्ज की गई है।

प्रदेश में कहां-कहां है बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल, होशंगाबाद, रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है, वहीं सागर संभाग के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं सिवनी, देवास और धार जिलों में भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।

भारी बारिश के साथ बिजली चमकने/गिरने की आशंका

मध्यप्रदेश के सतना, अनूपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, बैतूल, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन,गुना,दतिया,राजगढ़,नीमच, मंदसौर,उमरिया, रतलाम,ग्वालियर,अशोक नगर, शिवपुरी, श्योपुर कलां में भारी बारिश के साथ गरज चमक, बिजली चमकने और गिरने की आशंका जताई गई है। बता दें कि 01 जून से लेकर अब तक मध्यप्रदेश में कुल 592.6 MM बारिश दर्ज की गई है। वहीं भोपाल शहर में कुल 24.7 MM वर्षा हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews