मध्य प्रदेश में होगा हिंदू महाकुंभ का बड़ा आयोजन, कई दिग्गज करेंगे शिरकत

मध्य प्रदेश में होगा हिंदू महाकुंभ का बड़ा आयोजन, कई दिग्गज करेंगे शिरकत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में हिंदू महाकुंभ (Hindu Mahakumbha 2021) का बड़ा आयोजन दिसंबर महीने के मध्य होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह आयोजन 14 ,15, 16 दिसम्बर को होने तय किया गया है जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होंगे। यह महाकुंभ उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे चित्रकूट में होगा।

यह भी पढ़े.. MP: इन ट्रेनों में मिलेगी ये नई सुविधा, आज ये ट्रेन निरस्त, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का रुट बदला

महाकुंभ को व्यवस्थित रूप से आयोजित करने की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश भाजपा (MP BJP) के कई शीर्ष नेताओं को दी गई है। आयोजन में सभी सम्प्रदाय के संत शामिल होंगे। संतों के अलावा देश के कई केंद्रीय मंत्री भी इस आयोजन में रहेंगे मौजूद। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस आयोजन में शामिल होंगे।धर्मक्षेत्र में होने वाले इस विशाल कार्यक्रम साधु–संतों के सहित RSS के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़े.. MP School: सीएम के निर्देशों का उल्लंघन, छात्रों की जान से खिलवाड़, अधिकारी बेखबर

इसके अलावा मुख्य अतिथि संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagvat) होंगे। स्वामी रामभद्राचार्य के आह्वान पर पूरे देश से करीब 5 लाख से ज्यादा हिंदू अनुयाई, संगठन और मठाधीश इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचेंगे।इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के हिंदुओं को एकजुट करना है। कटनी के विजय राघोगढ़ से बीजेपी विधायक (BJP MLA) और मप्र सरकार के पूर्व मंत्री संजय पाठक (Sanjay Pathak) को कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जिम्मा सौंपा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews