गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ और नकुलनाथ पर वार, कहा ‘बताएं वे किस कैटेगरी में आते हैं’

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ और नकुलनाथ पर वार, कहा ‘बताएं वे किस कैटेगरी में आते हैं’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ ने इस बयान पर कि ‘वोट तो जनता देती है,’ प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिय व्यक्त की है । उन्होंने कहा दोनों पिता पुत्र देश की जनता को बताएं कि क्या वह जनता में नहीं आते। आते हैं तो वोट क्यों नही देते। आखिर वो किस केटेगरी में आते हैं..उन्हें खुलासा करना चाहिए।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि अंग्रेजी में एक कहावत है ‘लाइक फादर लाइक सन’ कमलनाथ जी भी वोट नही देते हैं उसी तरह उनके पुत्र नकुलनाथ जी भी वोट नहीं देते हैं। उनकी नज़र में वोट केवल जनता देती है। कमलनाथ जी व नकुल नाथ जी की सोच सामंतवादी है यह इससे ही स्पस्ट हो जाता है। उन्होंने कहा कि दरअसल दोनों पिता पुत्र का लोकतंत्र पर विश्वास ही नहीं है। होता तो वह लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बनते। गृह मंत्री ने कहा देश में लोकतंत्र है जिसका पूरे विश्व में सम्मान है। मेरा मानना है कि कमलनाथ जी व नकुलनाथ जी को मतदान जरूर करना चाहिए और खुद को लोकतंत्र को कमजोर करने वाले उदाहरण प्रस्तुत करने से उन्हें बचना चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”728740478″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews