कमलनाथ के संबोधन पर नरोत्तम का तंज, ‘जनता आपकी सच्चाई 15 महीने देख और भुगत चुकी है’

कमलनाथ के संबोधन पर नरोत्तम का तंज, ‘जनता आपकी सच्चाई 15 महीने देख और भुगत चुकी है’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को संबोधित किया| कमलनाथ ने लोगों से कहा कि वे सच्चाई को पहचानें और सच्चाई का साथ देने का संकल्प लें। इस को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम पर तंज कसा है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट के जरिए निशाना साधते हुए कहा कि ‘कमलनाथ जी आपने अपने जनसंबोधन में जनता से सच्चाई को पहचानने और उसका साथ देने का आह्वान किया है। लेकिन जनता आपकी सच्चाई 15 महीने देख और भुगत चुकी है। अब वो आपके झांसे में नहीं आने वाली। सच्चाई तो यह है कि मप्र की जनता अब के साथ है’।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि 15 महीने के कम समय में भी कांग्रेस सरकार ने बड़े फैसले लिए थे, जिसमें सबसें महत्वपूर्ण मध्यप्रदेश के 27 लाख किसानों का कर्ज माफ करना था, वहीं उनकी सरकार ने प्रदेशवासियों को सस्ती बिजली भी उपलब्ध कराई थी। वहीं पूर्व सीएम ने अपने संबोधन में प्रदेशवासियों से कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी लोगों को एकजुट होना पड़ेगा। कमलनाथ ने लोगों से कहा कि वे सच्चाई को पहचानें और सच्चाई का साथ देने का संकल्प लें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews