कोरोना के संक्रमण के बीच आईएएस तबादले, देखिये लिस्ट

कोरोना के संक्रमण के बीच आईएएस तबादले, देखिये लिस्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश की सरकार ने मंगलवार को आईएएस के तबादले किए हैं ।इन तबादलों में अशोक वर्णवाल को मुख्यमंत्री सचिवालय से हटाकर वन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रहे एपी श्रीवास्तव को प्रशासनिक अकादमी का प्रमुख बना दिया गया है। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ सचिव बी चंद्रशेखर को सचिवालय से बाहर कर दिया गया है। उपसचिव इलैयाराजा को भी मुख्यमंत्री सचिवालय से हटाकर उनकी जगह ओपी श्रीवास्तव को जो, जनसंपर्क के संचालक है, मुख्यमंत्री का उप सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही अरविंद दुबे भी मुख्यमंत्री के उप सचिव बने रहेंगे।

लिस्ट देखिये यहां  क्लिक कर-

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews