भोपाल में 3 लाख की रिश्वत लेते प्रभारी कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई

भोपाल में 3 लाख की रिश्वत लेते प्रभारी कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी कार्यपालन यंत्री को 3 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। जबलपुर के एक व्यक्ति की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई।

नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज, कहा- “डूबता जहाज है, कोई बैठेगा नहीं”

फरियादी चंद्रभान विश्वकर्मा आधारताल जबलपुर का रहने वाला है। उसने शिकायत की थी कि ऋषभ जैन, प्रभारी कार्यपालन यंत्री, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वितीय तल सतपुड़ा भवन भोपाल द्वारा उससे रिश्वत की मांग की गई है। जिला अस्पताल (सिविल और इलेक्ट्रिकल) अंतिम देयक भुगतान प्रदाय करने के एवज में तीन लाख की मांग की गई थी। इसके लिए मंगवार को हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर 2 लाख नगर और 1 लाख का चैक लेते हुए प्रभारी कार्यपालन यंत्री को रंगे हाथों पकड़ा गया। ये कार्रवाई लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े के नेतृत्व में हुई।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews