नवरात्रि में एक तरफ देवी पूजा, वहीं धार में महिला को डायन बताया, निर्वस्त्र कर पीटा

नवरात्रि में एक तरफ देवी पूजा, वहीं धार में महिला को डायन बताया, निर्वस्त्र कर पीटा

धार, डेस्क रिपोर्ट। नवरात्रि चल रही है, हम देवी पूजा कर रहे हैं और दूसरी तरफ आज भी महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में कमी नहीं आ रहा। हालात ये है कि एक तरफ स्त्री को देवी रूप में देखा जा रहा है वहीं प्रदेश में कहीं एक महिला को डायन (witch) बताकर उसे निर्वस्त्र कर पीटा जा रहा है। ये घटना एक बार फिर साबित करती है कि अंधविश्वास का अंधेरा कितना घना है और आज भी कई स्थानों पर महिलाओं की स्थिति असल धरातल पर कुछ और ही है।

MP में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 111 एक्टिव केस, सरकार कर रही बड़ी तैयारी

एमपी ब्रेकिंग के पास ये वीडियो है, लेकिन वो इतना ह्रदय विदारक है कि हम आपको दिखा नहीं सकते। मानवता को शर्मसार करने वाली ये घटना धार के मनावर थाना क्षेत्र के ग्राम मांडवी की है, जहाँ एक अधेड महिला को आसपास के लोगो ने निर्वस्त्र कर जमकर पीटा। वहां लोगों की भीड़ जुटी रही लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। बल्कि किसी ग्रामीण ने इसका वीडियो बना और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटना 5 अक्टूबर की रात की है और लोगों ने महिल को डायन बताकर उसे पीट दिया। अंधविश्वास के मारे लोगों का कहना था कि महिला की नजर बुरी है और वो डायन है। यही आरोप लगाकर लोगों ने उसे निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियो ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ कई धाराओ में प्रकरण दर्ज कर उनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मनावर थाना पुलिस ने लालू, बुदा, राजलिया और संतोष पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। एसपी धार आदित्य प्रताप सिंह का कहना है कि महिला का मेडिकल चेकअप किया गया है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://vimeo.com/626523254https://vimeo.com/626525316

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews