MP Corona Update: कोरोना की रफ्तार फिर तेज, आज 12 नए पॉजिटिव, CM ने जताई चिंता

mp corona today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नवंबर 2021 का महीना खत्म होने की ओर है, लेकिन मध्य प्रदेश में कोरोना (MP Corona Update) की रफ्तार कम होने का नाम नही ले रही है। आखिरी सप्ताह में रोजाना 10 से ज्यादा पॉजिटिव सामने आ रहे है। आज 23 नवंबर 2021 को फिर 12  नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसमें भोपाल-इंदौर में फिर नए केस मिले है। जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों (MP Corona Active Case) की संख्या 90 हो गई है।

यह भी पढ़े.. पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, जल्द 3 हजार तक बढ़ सकती है पेंशन, जानें नई अपडेट

आज मीडिया से चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra) ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 12 नए मामले सामने आए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 90 हो गए है। वही कोरोना संक्रमण की दर 0.01 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है।हैरानी की बात तो ये है कि 4 दिन में 53 केस मिले है।

इससे पहले कोरोना केसों (MP Corona Active Case Today) की बात करें तो सोमावर 22 नवंबर को 13, 21 नवंबर को 17, 20 नवंबर को 11,19 नवंबर को 6, 18 नवंबर को 7, 17 नवंबर को 5, 16 नवंबर को 4, 15 नवंबर को 8, 14 नवंबर को 13, 13 नवंबर को 11 केस, 12 नंवबर को 9 केस, 11 नंवबर को 12 केस, 10 नवंबर को 5 केस, 9 को 9, 8 और 7 नवंबर को 6-6 कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे।

यह भी पढ़े.. SAHARA: एजेंट और निवेशकों का फूटा गुस्सा, बडे प्रदर्शन की तैयारी, मुकदमा होगा दर्ज!

आज कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि 24 नवंबर फिर से #MPVaccinationMahaAbhiyan है। हमने अभी तक सभी विधिवत सम्पन्न किए हैं। मैंने देखा है कि कल कुछ पॉजिटिव केस आए हैं। टीकाकरण बहुत आवश्यक है। हम लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें ताकि वह कोविड से सुरक्षित हो सकें।अलग-अलग विभाग वर्कआउट करें। बिना किसी परेशानी के आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। अपने-अपने प्रभार के जिलों में खाद्य आपूर्ति की समीक्षा करते रहें।

जाँच मशीने फंक्शनल रहे, खराब होने पर तुरंत सुधारें- स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी (Health Minister Dr. Prabhuram Choudhary) ने कहा है कि जिला अस्पतालों और सिविल अस्पतालों में 120 से अधिक बीमारियों की जाँचो की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जाँच के लिये मशीनों का फंक्शनल रहना जरूरी है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी जाँच मशीनें फंक्शनल रहे और खराब होने पर तुरंत सुधारी जाएँ। जाँच रिपोर्ट एक्यूरेट और सही रहें इसे भी सुनिश्चित करें। जाँच में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न न हो इसके लिये जाँच मशीन, उपकरण और आवश्यक केमिकल्स की उपलब्धता निरन्तर बनाए रखें।

कोरोना से हुई मौत तो मिलेंगे 50 हजार

  • राज्य शासन (MP Government) ने कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु होने पर मृतक के वारिसान को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
  • अनुग्रह राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला कलेक्टर को प्रस्तुत करना होगा।
    कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा अनुग्रह राशि स्वीकृत की जाएगी।
  • आवेदन का निराकरण 30 दिवस की अवधि में किया जाएगा। अनुग्रह राशि का भुगतान आवेदक के बैंक खाते में किया जाएगा।
  • कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु के लिये दी जाने वाली अनुग्रह राशि के लिये नियत तिथि की गणना देश में कोरोना के पहले प्रकरण के प्रकाश में आने की दिनांक से होगी।
  • प्रकरण में मृतक के पति/पत्नी प्रथम हकदार होंगे। पति/पत्नी न होने की स्थिति में अविवाहित विधिक संतान एवं संतान न होने की स्थिति में मृतक के माता-पिता अनुग्रह राशि के हकदार होंगे।
  • कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु यदि जहर से, दुर्घटना से, आत्म-हत्या या मानव हत्या को कोविड-19 से मृत्यु नहीं माना जायेगा। ऐसे व्यक्तियों/शासकीय कर्मियों के वारिसानों को,जिन्हें मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना या मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना का लाभ दिया गया हो अथवा इन योजनाओं से लाभान्वित होने की पात्रता रखते हों, अनुग्रह राशि के पात्र नहीं होंगे।
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज में लागू बीमा योजना में शामिल शासकीय कर्मी अनुग्रह राशि के लिये पात्र नहीं होंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews