भारत-चीन विवादः भोपाल में लोगों का फूटा गुस्सा, जलाया चाइनीज सामान, लगाए नारे

भारत-चीन विवादः भोपाल में लोगों का फूटा गुस्सा, जलाया चाइनीज सामान, लगाए नारे

भोपाल।

भारत-चीन सीमा विवाद का असर अब मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। एक जगह जहाँ चीन ने वुहान शहर से विश्व में कोरोना वायरस (Corona virus) को फैलाया और अब भारत की सीमा पर किए गए। हमले से लोगों में आक्रोश भर गया है। इसमें भी कई लोगों की प्राथमिकता है कि लोकल को वोकल बनाया जाए। जिसके कारण अब प्रदेश के लोगों ने चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार कर अपना रोष जताना शुरू कर दिया है। इसी बीच बुधवार को भी प्रदेश में कई जगह चीनी सामानों को जलाया भी गया है।

दरअसल चीन द्वारा बनाई चीजों को खरीदने से भी लोग कतरा रहे हैं। जिसके साफ़ असर अब चाइनीज वस्तुओं की बिक्री पर साफ़ नजर आ रहा है। लॉकडाउन के पहले शहर के बाजारों में 45 फीसद वस्तुएं चीन के बिक रहे थे। लेकिन अब लगभग 15 से 20 प्रतिशत तक इनकी बिक्री घट चुकी है। भोपाल अब 7 करोड़ पर चाइना का कारोबार सिमट गया है। मार्केट में बिकने वाले 80 फीसदी बच्चों के खिलौने चाइना से आते थे। जो अब मार्केट में 20 फीसदी ही मिल रहे हैं। ये 20 फीसदी भी पुराना रखा स्टॉक है।

बता दें कि लोगों का कहना है की जब देश में सस्ती वस्तुएं और जरूरत के उपकरण बनने लगेंगे। तो इंडिया पूरी तरह आत्मनिर्भर बन जाएगा। लोगों का चाइना के प्रति रिएक्शन देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों ने काम शुरू भी कर दिया है।प्रदेशवासियों की माने तो जल्द ही वो चाइनीज ऍप्स का बहिष्कार करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews