Indore Coronavirus: इंदौर में 44 नए पॉजिटिव केस, 4 की मौत, नही खुलेंगे धर्मस्थल

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

इंदौर।

मध्यप्रदेश(madhypradesh) में मानसून (monsoon) की दस्तक होते ही इंदौर(indore) में एक बार फिर कोरोना(corona) की रफ्तार तेज हो गई है।मंगलवार देर रात जारी रिपोर्ट में एक बार फिर यहां कोरोना (corona) का बड़ा विस्फोट हुआ है। एक साथ 44 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।वही चार की मौत हो गई है। इसके पहले सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में 12 पॉजिटिव पाए गए थे और चार की मौत हो गई थी। प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हजार 69 हो गई। वहीं अ​ब तक 476 की मौत हो चुकी हैं।

दरअसल, इंदौर में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नही ले रही है। यहां आए दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है और लोग एक के बाद एक दम तोड रहे है।सोमवार को आई रिपोर्ट में जहां 21 पॉजिटिव मिले है, वहीचार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।वही मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में 44 पॉजिटिव मिले है और 4 मौत की पुष्टि हुई है। अबतक 4134 संक्रमित हो चुके है औऱ 182 की मौत हो चुकी है।इससे पहले रोज चार-चार कोरोना संक्रमितों की मौत की पुष्टि की जा रही थी।लगातार बढ रहे आंकड़ों ने शासन-प्रशासन की नींद उड़ा दी है। बीते तीन चार दिनों से केस कम मिल रहे थे लेकिन एक साथ 44 की रिपोर्ट पॉजिटिव फिर चिंता का विषय बन गई है। इंदौर में दिनों दिन हालात गंभीर होते जा रहे है। माना जा रहा है आने वाले समय में कुछ बड़े कदम उठाए जा सकते है।

अभी नहीं खुलेंगे धर्मस्थल

लगातार बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए सभी धर्मगुरुओं ने अभी धर्मस्थल नहीं खोलने का फैसला लिया है।। सभी धर्मगुरुओं ने दस दिन और हालात देखने की बात कही है। वहीं कलेक्टर ने भीड़ नियंत्रित करने के लिए सभी से प्लान भी मांगा। उनका कहना था कि यदि खजराना, रणजीत हनुमान मंदिर में भीड़ आती है तो जिला प्रशासन वहां का प्रबंधक है। ऐसे में मुझ पर भी केस हो सकता है, इसलिए किसी को भी संक्रमण फैलाने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

सीबीआई का अलर्ट

इधर सीबीआई ने अलर्ट जारी किया है। सीबीआई ने कोविड-19 से जुड़े अस्पतालों एवं संगठनों को अलर्ट जारी किया। सीबीआई ने पीपीई किट, सैनिटाइजर और उपकरणाें की ऑनलाइन खरीदी में सावधानी बरतने की बात कही है।सीबीआई का कहना है कि जालसाजों के गिरोह द्वारा ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी की जा रही है।सीबीआई ने यह अलर्ट इंटरपोल से मिले इनपुट के आधार पर जारी किया है। गिरोह मेथनॉल से सै

एमपी में 11000 के पार आंकड़ा
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ​मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में 134 मरीज मिले। जिसके बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हजार 69 हो गई और अब तक 476 लोगों की मौत हो चुकी है।वही प्रदेश में 2 हजार 441 मरीजों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews