भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री कमलनाथ के समय उनके खासम खास माने जाने वाले अधिकारियों को हटाकर नये अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। राजीव टंडन को ईओडब्लू. का नया प्रभारी जबकि सुशोभन बनर्जी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सागर भेजा गया है। इंटेलिजेंस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसडब्ल्यू नकवी को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है जबकि उपेंद्र कुमार जैन को अब भोपाल का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। कमलनाथ की ओएसडी रही प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव को अजाक का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। जबकि आदर्श कटियार को इंटेलिजेंस का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। डीसी सागर को होमगार्ड में ही पदस्थ किया गया है। जबकि मकरंद देऊस्कर को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है।
मध्यप्रदेश में आईपीएस तबादले, कमलनाथ के खास अफसरों की छुट्टी

ताजा खबरें
View More →इस दिन आएगा CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट, तारीख घोषित, ICAI ने जारी किया नोटिस मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल में CM ने तीन दिवसीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, मेधावी विद्यार्थियों और किसानों को किया सम्मानित ‘मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं’, सीरीज जीतने के बाद बोले गंभीर, आखिरी T20I में हार के बाद पोस्ट पर उठे सवाल एक साल के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 नवंबर से नए रेट लागू रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत