जयवर्धन सिंह ने कसा तंज- “ऑक्सीजन की कमी नहीं हाजमोला के रिएक्शन से मरे होंगे लोग”

जयवर्धन सिंह ने कसा तंज- “ऑक्सीजन की कमी नहीं हाजमोला के रिएक्शन से मरे होंगे लोग”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने राज्यसभा में केंद्र सरकार द्वारा ऑक्सीजन के संबंध में दिए गए बयान को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा है कि कोरोना से हुई मौत को क्या हाजमोला के रिओक्शन से हुई मौतें बताया गया है।

Bird Flu से इस साल पहली मौत, 11 साल के बच्चे की मौत के बाद AIIMS स्टाफ आइसोलेटेड

मंगलवार को राज्यसभा में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल के सवाल के लिखित जवाब में स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने बताया था कि किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से कोरोना मरीज की मौत की रिपोर्ट नहीं आई। मंत्री जी ने यह भी बताया था कि स्वास्थ्य राज्य का मामला है और राज्य व केंद्र शासित प्रदेश कोरोना से हुई मौतों की नियमित जानकारी देते रहे हैं और ऑक्सीजन की कमी से किसी भी मौत के होने का जिक्र राज्यों की रिपोर्ट पर नहीं है। इस पर ट्वीट करते हुए जयवर्धन सिंह ने लिखा है “साहेब ने बोल दिया तो बोल दिया। ऑक्सीजन की कमी से कोई नहीं मरा तो नहीं मरा।। वह तो हाजमोला की गोली रिएक्शन कर गई होगी।”

जयवर्धन के ट्वीट पर लोगों ने जबरदस्त पर प्रतिक्रिया दी है और कई लोगों ने तो ऑक्सीजन की कमी से मरते हुए लोगों के फोटो भी ट्वीट पर शेयर किए हैं। वहीं बीजेपी ने जयवर्धन के इस बयान को कोरोना से मरे हुए लोगों के परिजनो लिए मजाक बताया। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि राज्यसभा में लिया गया जवाब केंद्र सरकार को राज्यों की जानकारी के आधार पर मिला है और वही जवाब राज्यसभा में दिया गया है। लेकिन कांग्रेस को तो राजनीति करनी है और राजनीति करने में वह यह भी भूल गई कि इससे जो लोग कोरोना से कालकलवित हुए हैं उनके परिजनों के दिल पर क्या बीती होगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews