बाला ओ बाला पर जमकर थिरके जबलपुर एसपी, वीडियो वायरल

बाला ओ बाला पर जमकर थिरके जबलपुर एसपी, वीडियो वायरल

संदीप कुमार/जबलपुर। फैसला ऑन द स्पॉट और जनता के बीच एक बेहतर पुलिस अधिकारी की छवि रखने वाले आईपीएस ऑफिसर अमित सिंह का एक वीडियो फ़ेसबुक-व्हाट्सएप पर जमकर वायरल हो रहा है। “बाला हो बाला शैतान का साला” वाले गाने में एसपी जबलपुर अमित सिंह थिरकते हुए नजर आ रहे है। उनके आलावा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और बच्चे भी उनके साथ डांस कर रहे है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग खूब पसंद भी कर रहे है।

जबलपुर में भी एसपी अमित सिंह हमेशा जनता के बीच ही रहते है। कभी किसी जरूरतमंद की मदद करना हो या फिर अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, एसपी अमित सिंह हमेशा आगे रहते है। कई बार तो लापरवाही करने पर अपने विभाग के कर्मचारियों पर त्वरित कार्यवाही भी अमित सिंह ने की है। बहरहाल हमेशा खुश और तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी अमित सिंह के भोपाल आईपीएस मीट के वायरल वीडियो को देखकर लोग एन्जॉय कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews