कैलाश बोले-कमलनाथ को महंगा पड़ेगा, दिल्ली रिजल्ट को लेकर कही ये बात

कैलाश बोले-कमलनाथ को महंगा पड़ेगा, दिल्ली रिजल्ट को लेकर कही ये बात

इंदौर। आकाश धौलपुरे।
मुख्यमंत्री कमलनाथ के आदिवासियों को हिन्दू बनाए जाने वाले बयान पर जमकर सियासत गर्माई हुई है।एक बार फिर बीजपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है।विजयवर्गीय ने कहा कि सीएम कमलनाथ ने बहुत जहरीला बयान दिया है और यह काँग्रेस की नीति रही है कि फुट डालो राजनीति करो। पहले, हिंदू – मुसलमान को देश मे लड़ाया फिर भारत का विभाजन हुआ है।कमलनाथ जी का बयान हिंदुओं को बांटने का बयान है हम सब जानते रामचरितमानस में भगवान राम ने सबरी के बैर खाए थे, निषाद राज और केवट को गले लगाया था और सभी राम को आराध्य मानते थे। इसलिए आदिवासी हिन्दू नही है यह कहना मैं समझता हूं कि बहुत बड़ा राजनीतिक षडयंत्र है ताकि हिन्दुओ की संख्या कम हो इसके पीछे सोनिया गांधी के निर्देश पर काम हो रहा है कमलनाथ जी को यह बयान बहुत महंगा पड़ेगा।

वही दिल्ली परिणामों को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि बीजेपी का वोट प्रतिशत बड़ा है , काँग्रेस जरूर साफ हो गई है। दिल्ली के चुनाव परिणाम देखे तो बीजेपी ने चुनाव में असर डाला है । अगर संख्या बल पर देखेंगे तो निश्चित तौर पर सरकार आप पार्टी की बन रही है हम उन्हें बधाई भी देंगे लेकिन भारतीय जनता पार्टी का परफॉर्मेंस पिछले चुनाव से बहुत अच्छा है।विकास क्या था, वहा फ्री (मुफ्त) मुद्दा था सब चीज फ्री थी तो इसमें विकास कहां गया ? यहां तो केजरीवाल जी बताएंगे । दिल्ली में तो चुनाव के 6 महीने पहले से फ्री की घोषणा हुई थी जिससे चुनाव पर असर हुआ है।

वही दिल्ली में बीजेपी के चेहरे को लेकर कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि हमने जहां चेहरा नहीं रखा है वहां भी सरकार बनाई है फिर बात हरियाणा की हो त्रिपुरा की वहाँ भी हमने सरकार बनाई है और पश्चिम बंगाल में भी हम सरकार बनाएंगे। चेहरा हो या ना हो या अलग विषय है लेकिन हम निश्चित रूप से दिल्ली में हार पर मंथन करेंगे ताकि पार्टी संगठनात्मक तरीके से मजबूत हो।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews