फ्लोर टेस्ट को लेकर कमलनाथ के मंत्री का बड़ा दावा, बीजेपी में हलचल

फ्लोर टेस्ट को लेकर कमलनाथ के मंत्री का बड़ा दावा, बीजेपी में हलचल

भोपाल।
सियासी हलचल के बीच अब विधानसभा में होने वाले बजट सत्र के दौरान फ्लोर टेस्ट की मांग ने जोर पकड़ लिया है। कमलनाथ सरकार में कानून मंत्री पीसी शर्मा ने भी दावा किया है कि फिलहाल सरकार को किसी से कोई खतरा नहीं है। विधानसभा में अगर फ्लोर टेस्ट का मुद्दा उठता भी है तो कांग्रेस को बीजेपी से ज्यादा वोट मिलेंगे। क्योंकि बीजेपी के विधायक फिर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे। कमलनाथ के मंत्री के इस दावे से बीजेपी में हलचल मच गई है।

इससे पहले कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने बीजेपी को बड़ी चुनौती दी थी और कहा था भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को विधायकों को कब्जे में लेने के बजाए ‘फ्लोर टेस्ट’ करवाना चाहिए, जिसके लिए राज्य की कांग्रेस सरकार तैयार है। भारतीय जनता पार्टी को डरने की जरूरत नहीं है ।बाहुबलियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन कमलनाथ सरकार को इससे कोई भी खतरा नहीं है।

बता दे कि पिछली बार जब फ्लोर टेस्ट की मांग उठी थी कि तो भाजपा के दो विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कौल ने अपनी ही पार्टी को झटका देते हुए कांग्रेस के पक्ष में अपना मत दे दिया था। जिसके बाद से ही बीजेपी फ्लोर टेस्ट की मांग को लेकर पीछे हटती हुई नजर आ रही है। सुत्रों की माने तो बीजेपी को डर है कही फ्लोर टेस्ट में इस बार भी उन्हें मुंह की ना खानी पड़ी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews