सियासी हंगामे के बीच कमलनाथ ने शिवराज को बोला हैप्पी बर्थडे, फोटो द्वीट की

सियासी हंगामे के बीच कमलनाथ ने शिवराज को बोला हैप्पी बर्थडे, फोटो द्वीट की

NDIhts”tle bü NrlJth fUtu Ro=dtn vh Ro= fUe lbts y=t fuU ct= bwrô˜b CtRogtü fUtu Ro= fUe c”tRo =ulu fuU ct= bwÏgbkºte rNJhts rmkn atintl Œ=uN fUtkd{um yÆgG fUb˜lt: fUtu Ro= fUe c”tRo =u;u ýY mt: bü Fzu ýY mwhuN vatihe bntvtih y˜tufU Nbto >VUtuxtu&rlbo˜ Ôgtm

भोपाल। राजनीतिक उठापटक और सियासी तल्खियों को परे रखते हुए सीएम कमलनाथ ने गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन पर ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। इस शुभकामना को और खास बनाते हुए कमलनाथ ने अपना और शिवराज सिंह चौहान का एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें दोनों हंसते हुए गले मिल रहे हैं। ये फोटो 2018 में ईद के मौके की है।

ट्वीट में कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री को बेहतर स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करते हुए मुबारकबाद दी। इसके उत्तर में शिवराज सिंह चौहान ने भी गर्मजोशी के साथ आभार व्यक्त किया है। पिछले तीन दिन से चल रहे राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप और नाटकीय घटनाक्रम के बीच ये तस्वीर और ट्वीट राजनीति के सुंदर पक्ष को ज़ाहिर कर रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews