‘मूवी माफिया टेरर’ पर कंगना का बड़ा बयान, जानें एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार को लेकर क्या कहा

‘मूवी माफिया टेरर’ पर कंगना का बड़ा बयान, जानें एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार को लेकर क्या कहा

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया (social media) पर काफी एक्टिव (active) रहने वाली और बेबाकी से अपनी बात रखने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत (actress kangana ranaut) ने एक बार फिर सोशल मीडिया के माध्यम से मूवी माफिया (movie mafia) संबंधित बड़ा बयान दे डाला है। इसके पहले भी कंगना सोशल मीडिया पर फ़िल्म इंडस्ट्री (film industry), नेपोटिज्म (nepotism) और मूवी माफिया के खिलाफ बड़ी-बड़ी बातें कह चुकी हैं। इस बार कंगना के बयान में सुपरस्टार अक्षय कुमार (superstar akshay kumar) का नाम शामिल होने से ये बयान बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले ही कंगना की आने वाली बहुचर्चित फ़िल्म ‘थलाइवी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फ़िल्म के ट्रेलर को जहां आम जनता ने काफी पसंद किया है तो वहीं फिल्मी कलाकारों ने भी कंगना की तारीफ की है। कंगना रनौत ने अपने बयान में कहा है कि फ़िल्म थलाइवी के लिए अक्षय कुमार ने भी उनकी तारीफ की है। कंगना का मनना है कि अक्षय ने उनकी तारीफ सार्वजनिक तौर पर न करके निजी तौर पर फ़ोन करके की है क्योंकि उन्हें मूवी माफियाओं का डर है।

कंगना ट्वीट

ये बड़ा बयान कंगना ने स्क्रीनप्ले राइटर अनिरुद्ध गुहा के ट्वीट के जवाब में अपने ट्विटर हैंडल से दिया है।
कंगना ने लिखा, ‘ बॉलीवुड इतना प्रतिरोधी हो चुका है कि यहां पर मेरी तारीफ करना तक लोगों को मुसीबतों में डाल सकता है। मेरे काम को लेकर प्रशंसा करने के लिए मुझे कई सीक्रेट कॉल और मेसेज आते हैं।अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार ने भी थलाइवी का ट्रेलर देख कर मेरी तारीफ की लेकिन ये तारीफ आलिया और दीपिका की तरह सार्वजनिक न होकर निजी थी। मूवी माफिया का टेरर।’

यह भी पढ़ें… सीएम शिवराज की उच्च अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक, बड़ा फैसला

कंगना ने अपनी बात यहीं खत्म नहीं कि बल्कि आगे दूसरे ट्वीट में लिखा, काश एक कला को समर्पित इंडस्ट्री कम से कम कला को लेकर उद्देश्यपूर्ण रह पाती, बात जब सिनेमा की आती तो काश ये इंडस्ट्री पावर और राजनीति से दूर रहती, मेरा राजनैतिक दृष्टिकोण और आध्यात्म मुझे किसी भी प्रकार से बुली होने का, शोषित होने का पात्र नहीं बनाते, लेकिन लोग अगर ऐसा करते हैं तो निश्चित ही जीत मेरी होगी।’ कंगना के इस ट्वीट के बाद इसके वायरल होने का सिलसिला जारी है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews