एमपी में इन फॉर्मूलों के साथ खुल सकता है लॉकडाउन

एमपी में इन फॉर्मूलों के साथ खुल सकता है लॉकडाउन

भोपाल।

14 अप्रैल को देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने वाली है। किंतु प्रदेश में तेजी से फैल रहे संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार लॉक डाउन को लेकर एक बड़ा फैसला ले सकती है। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश सरकार तीन स्तर फार्मूला लागू कर सकती है। जिसके बाद प्रदेश में लॉकडाउन पूरी तरह से समाप्त नहीं होगा। मध्य प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश को तीन जोन में बांटकर सबसे संक्रमित क्षेत्र, संक्रमित क्षेत्र एवं अल्प संक्रमित क्षेत्र बनाकर चरणबद्ध तरीके से गतिविधियों को संचालित कर सकती है। जिसके लिए एसीएस मोहम्मद सुलेमान की अध्यक्षता वाली कमेटी ने इस मामले में रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिसके ऊपर मुख्यमंत्री चौहान एक-दो दिन में फैसला ले सकते हैं।

संभव है कि सरकार पहले जोन में प्रदेश के सबसे ज्यादा संक्रमित इंदौर,भोपाल और उज्जैन जैसे जिले को शामिल करें। जिसमें जिले में आने के लिए प्रशासन की परमिशन की जरूरत होगी। वहीं बाजार बंद रहेंगे। दूसरे जोन में उन 11 जिलों को शामिल किया जाएगा जहां कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। सीमाएं सील रहेंगे लेकिन छोटे उद्योग व कमर्शियल काम शुरू किए जा सकेंगे। वहीं तीसरे जून में बाकी के 39 जिलों को शामिल किया जाएगा जिनमें अभी तक कोई पॉजिटिव केस नहीं मिले हैं। संभावना यह भी है कि प्रदेश में 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन को बढ़ा दिया जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews