LOCKDOWN: सोशल मीडिया पर कॉंग्रेस नेता ने फैलाई भ्रामक जानकारी, एफआईआर दर्ज

MP-election--Big-action-against-rebels

भोपाल।

विश्वव्यापी महामारी के बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने के आरोप में कांग्रेस प्रवक्ता पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आईपीसी धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया है।

दरअसल इटारसी में कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अशोक जैन पर कोरोनावायरस को लेकर भ्रामक संदेश प्रसारित करने का मामला सामने आया है। उन पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया के जरिए कोरोना को लेकर गलत जानकारियां प्रसारित कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने उन पर आईपीसी की धाराएं लगाई है।

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी एक अफवाह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसमें उन्होंने अपील की थी कि घर इन लोगों के घरों में तालाबंदी की जाएगी और साथ ही अगर कोई बाहर दिखता है तो उन्हें गोली मारने का आदेश दिया गया था। जिसके बाद मध्यप्रदेश के जनसंपर्क विभाग ने उस पत्र को पूर्णतया गलत है वह अफवाह करार दिया था। जनसंपर्क विभाग ने बताया कि राज्य शासन के द्वारा से कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं और ना ही जनसंपर्क विभाग को इसकी कोई सूचना मिली है। वही ऐसी गलत अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews