Lockdown: नमाज अता करने गए लोगों पर पुलिस की कार्रवाई, धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज

Lockdown: नमाज अता करने गए लोगों पर पुलिस की कार्रवाई, धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज

भोपाल।

पूरे प्रदेश में लॉकडाउन के बीच तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपील के बाद सभी धर्मगुरुओं ने अपने अपने समुदाय से अपील की थी कि वह घरों से बाहर ना निकले। किंतु शुक्रवार को भोपाल के हनुमानगंज इलाके में एक मस्जिद में कुछ लोग नमाज अता करने के लिए एकत्रित हो गए। जिसके तुरंत बाद सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और उन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

दरअसल शुक्रवार को भोपाल काजी की अपील के बाद भी कुछ लोग हनुमानगंज इलाके स्थित एक मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हो गए। बताया जा रहा है कि कुल 9 लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि शुक्रवार को करीब 7 बजे उन्हें सूचना मिली कि घोड़ा नक्कास इलाके मस्जिद में कुछ लोग नमाज पढ़ने के लिए आए हुए हैं। पुलिस प्रशासन के पहुंचने के बाद पता चला कि मस्जिद में कुल 9 लोग मौजूद थे। उन लोगों को नमाज पढ़ने के बाद पुलिस ने हिरासत में लेते हुए उनके खिलाफ 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews