म.प्र. पटवारी संघ की मांग, सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगें दबंग विधायक रामबाई

BSP-MLA-rambai-capture-minister's-bungalow--PWD-broke-the-lock-in-bhopal

भोपाल।

बीते दिनों दमोह(damoh) के हिनौता साईलो केद्र पहुंचकर सर्वेयर(Surveyor) से अमानवीय ढंग से बात करने के मामले में विधायक रामबाई(rambai) का मामला अब जोर पकड़ रहा है। जिसको लेकर मध्य प्रदेश पटवारी संघ, भोपाल(bhopal) ने विधायक रामबाई को पत्र जारी किया है। पत्र में विधायक रामबाई को पटवारी(patwari) से अपने अभद्रता पूर्ण व्यवहार के लिए माफी मांगने को कहा गया है।

दरअसल मध्य प्रदेश पटवारी संघ भोपाल के प्रांत अध्यक्ष ने विधानसभा क्षेत्र पथरिया की विधायक रामबाई को पत्र लिखकर कहा गया है कि बीते शनिवार को दमोह जिले की हटा तहसील के ग्राम में उपार्जन केंद्र पर पहुंचकर विधायक ने पटवारी देवेंद्र पटेल के साथ बेहद असंसदीय भाषा का उपयोग किया था। वहीं विधायक द्वारा पटवारी के साथ सार्वजनिक स्थल पर गाली गलौज एवं अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया था। जिससे संपूर्ण पटवारी स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हैं। वही पटवारी में विधायक के इस कार्य से रोष व्याप्त है। जिसके बाद मध्य प्रदेश पटवारी संघ ने विधायक रामबाई को पत्र लिखकर यह मांग की है कि अपने दुर्व्यवहार के कारण 7 दिनों के अंदर विधायक राम भाई को ड्यूटी पर उपस्थित पटवारी से माफी मांगनी होगी। विधायक द्वारा ऐसा नहीं करने पर पटवारी संघ उनके समस्त कार्यक्रम का बहिष्कार करेगा एवं उनके विरुद्ध आंदोलन एवं वैधानिक कार्यवाही करेगा।

बता दे कि बीते शनिवार को जिले के हिनौता साइलो केंद्र में विधायक रामबाई सिंह ने सर्वेयर को गालियां देकर इट से मारने की धमकी दी थी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में विधायक गाली गलौज देते हुए ईट से मारकर सबक सिखाने की बात कर रही थी। इसके बाद अब पटवारी संघ ने सार्वजनिक रूप से विधायक रामबाई को माफी मांगने की बात कही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews