MP: 2 वेदर सिस्टम सक्रिय, कई जिलों में लू का अलर्ट, 28 को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, जानें हफ्ते का हाल

chhattisgarh weather update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है, लेकिन अब भी दो वेदर सिस्टम एक्टिव है। मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज मंगलवार 26 अप्रैल को किसी भी जिले में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, 29 अप्रैल तक प्रदेश में तेज गर्मी और हीट वेव के आसार है वही 19 मई तक कई जिलों में पारा 44 डिग्री के पार जा सकता है। वही 18-20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।इधर, 28 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है।

यह भी पढ़े.. 29 को महू से चलेगी स्पेशल ट्रेन, रतलाम रूट की 4 ट्रेनें मई तक रद्द, दयोदय एक्सप्रेस में एक्स्ट्रा कोच

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, आज मंगलवार 26 अप्रैल 2022 को कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस खजुराहो और खरगोन में दर्ज किया गया। इंदौर और ग्वालियर में 26 अप्रैल से 3 दिनों तक लू के आसार हैं।ग्वालियर-चंबल संभाग, बुंदेलखंड और सतना-रीवा में 28 अप्रैल तक,29 अप्रैल से मई तक भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत पूरा प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी।कई जिलों में तापमान 44 डिग्री या इससे ऊपर जाने की संभावना है।अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, दमोह, निवाड़ी और पन्ना में कहीं-कहीं 27 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक हीट वेव का अलर्ट है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, पेंशन को लेकर नई अपडेट, मिलेगा 1.25 लाख तक लाभ, जानें कैसे?

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार,  वर्तमान में दो वेदर सिस्टम एक्टिव है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उसके आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है और दूसरा दक्षिण–पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। बुधवार से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार है। 29 अप्रैल के बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा और मई के दूसरे हफ्ते तक गर्मी तेज पड़ेगी। इधर हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी और तूफान का मध्यप्रदेश पर कोई असर नहीं होगा। 28 अप्रैल को नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आएगा, इस दौरान लू से राहत मिल सकती है।वही 29 से 30 अप्रैल के बीच पश्चिमी विक्षाेभ जम्मू कश्मीर पहुंचेगा, जिससे हवाओं का रुख बदलेगा और राजस्थान से आने वाली हवाओं का दौर थमेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews