सरकार गिरते ही ट्रेंड हुआ #MAMA से लेकर #KAMALNATH

ex-cm-shivraj-wrote-letter-to-kamalnath-

भोपाल। एमपी में कांग्रेस की सरकार गिरते ही जहां सियासी गलियारों में तहलका मचा हुआ है  वही सोशल मीडिया का भी बाजार गर्म हो चला है।कई तरह के हैशटेग तेजी से ट्रेंड कर रहे है।इसमें #kamalnath से लेकर #mamaji तक शामिल है। इसी के साथ यूजर्स भी कई तरह के कमेन्ट कर राजैतिक पार्टियों और राजनेताओं के मजे ले रहे है। इसमें कुछ यूजर्स ने जहां भाजपा के प्रदेश में वापस लौटने पर खुशी जाहिर की है वहीं उसने कांग्रेस सरकार गिराने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।वही शाह के ठहाकों से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय की भी जमकर खिंचाई की गई है।

यूजर्स के कुछ ऐसे रहे कमेंट

एक यूजर्स ने ट्वीट करते हुए लिखा अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा।

एक यूजर्स ने कमलनाथ सरकार के गिरने पर भाजपा को दोषी माना है। भाजपा की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा है भाजपा ने गलत तरीके से सत्ता हासिल करने की कोशिश की है। यह क्यों जश्ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा है कि मध्यप्रदेश में झूठ और छल कपट से बनी सरकार का आज पतन हो गया। प्रदेश में फिर से आएंगे मामा प्रदेश में फिर से आएगी खुशहाली। इसके साथ ही लोगों ने बड़ी मात्रा में #मामा हैशटैग लगाकर शिवराज को बधाई दी है।

@JPNadda सर मध्यप्रदेश में जुलूस न निकाले ।अपने कार्य करता को कह दे।।वरना लोग मोदी जी पर भी उंगली उठाएंगे।।।कृपा करके सख्त निर्देश दें। आज निर्भया के दोषी ओर मध्य प्रदेश के दोखेबाज दोनों का अंत हुआ ओर दोनों ने ही अपने आप को बचाने के लिए अनेतिक उपाय अपनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा ये

#KAMALNATHGOVERNMENT
#MPBJP
madhy pradesh cm
#governor lalji tandon
CM of MP
#MAMAJI
#मध्यप्रदेश_में_खिल_गया_कमल
ShivrajsinghChouhaan
#kamalnathresigns
#madhypradesh

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews