MP के Driving License धारकों को बड़ी राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा ये सर्टिफिकेट

Driving Licence

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग की नई पहल के बाद अब ड्राइविंग लाइसेंस(Driving License) बनवाना आसान हो गया है।इसके तहत अब आप घर बैठे अपना लर्निंग लाइसेंस ऑनलाइन ( Learning Driving License) सारथी वेबसाइट   (Sarathi Website) पर जाकर आसानी से बनवा सकते है।इसी के साथ ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब मेडीकल सर्टिफिकेट भी अब ऑनलाइन हो गया है।इसके लिए NIC के सारथी पोर्टल पर पंजीयन कराना आवश्यक है।

यह भी पढ़े.. MP News: मंत्री पुत्र ने पेश किया उदाहरण, नियमों का सम्मान

परिवहन विभाग ने आमजन को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएँ प्रदान करने की दृष्टि से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को और अधिक सरल किया गया है। अब कोई भी आवेदक लर्निंग लाइसेंस, नवीन ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन, नवीनीकरण अथवा ड्राइविंग लाइसेंस में अन्य श्रेणी के आवेदन के साथ रजिस्टर्ड चिकित्सक द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म 1ए में मेडिकल सर्टिफिकेट जारी कर सकेंगे।

यह भी पढ़े.. 6 करोड़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, खाते में जल्द ट्रांसफर होगा पैसा, ये है नई अपडेट

उल्लेखनीय है कि एक अप्रैल 2021 के पूर्व उक्त मेडिकल सर्टिफिकेट मैनुअल तरीके से जारी किए जाने का प्रावधान था। मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड चिकित्सक पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म 1ए में मेडिकल सर्टिफिकेट जारी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एनआईसी (NIC) के सारथी पोर्टल पर पंजीयन कराना आवश्यक है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews