Modi Cabinet Expansion : अब बुधवार को होगा मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, सिंधिया को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

new-education-policy

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंत्रिमंडल (Modi Cabinet Expansion) का दूसरा विस्तार बुधवार 7 जुलाई  शाम 6 बजे होने जा रहा है। पहले खबर आ रही थी कि 8 जुलाई  सुबह 10:30 बजे होगा, लेकिन नेताओं के एक बाद एक दिल्ली पहुंचने के बाद अटकलें तेज हो गई है और सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अनुसार मोदी कैबिनेट का बहुप्रतीक्षित विस्तार अब बुधवार को 6 बजे होगा और मंत्रिमंडल में करीब 20 नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। इसी के साथ 10-12 लोगों को मंत्री पद से हटाया भी जा सकता है।

आखिर खत्म हुआ सिंधिया का इंतजार! दिल्ली से आया बुलावा!

इससे पहले दिल्ली में हलचल तेज हो गई है, मंत्री बनने वाले संभावितों के नाम साफ होते जा रहे हैं। जैसे मध्य प्रदेश से भाजपा लीडर ज्योतिरादित्य को अचानक दिल्ली से बुलावा आया। महाराष्ट्र से नारायण राणे और असम से सर्वानंद सोनोवाल दिल्ली पहुंच चुके हैं। मोदी कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को शामिल किया जा सकता है। सिंधिया द्वारा मध्य प्रदेश के दौरे को अचानक रद्द कर दिल्ली (Delhi) जाने के फैसले से इस संभावना को बल मिला है।

7th Pay Commission: बुधवार को मोदी कैबिनेट बैठक, कर्मचारियों के DA/DR पर हो सकता है फैसला

सिंधिया के साथ-साथ मध्य प्रदेश से राकेश सिंह और कैलाश विजयवर्गीय के नाम भी चर्चाओं में हैं। राकेश सिंह पांच बार के सांसद हैं और बीजेपी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।इसके साथ ही कैलाश विजयवर्गीय पिछले 6 साल से राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ बंगाल के प्रभारी भी रहे हैं और बंगाल में बीजेपी को फर्श से अर्श तक लाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी इसी कुशल कार्यप्रणाली के चलते उन्हें भी मंत्री पद से नवाजे जाने की पूरी संभावना है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews