MP: भोपाल में BCLL चलाएगी 300 नई बसें, शहर के इन रूटों पर अब पहुंचना होगा आसान

लो-फ्लोर बसों

भोपाल।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर के दूर के क्षेत्रों में बसों की सुविधा बढ़ाने के लिए भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने 11 रूटों पर 300 नई बसें चलाने का निर्णय लिया है। जहां जल्द ही बीसीएलएल 11 नए रूटों पर 300 नई बसें चलाएगा। इसको लेकर संभागायुक्त कवींद्र कियावत ने भोपाल बीसीएलएल के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

दरअसल भोपाल के दूर के क्षेत्रों को शहर से जोड़ने के लिए बीसीएलएल ने 11 नए रूट शामिल किया है। जहां सार्वजनिक परिवहन के साधन उपलब्ध नहीं है वहां पर रह वासियों को इन बस रूटों से लाभ पहुंचाया जाएगा। इसको लेकर संभागायुक्त कविंद्र कियावत ने जल्द से जल्द इन रास्तों को दुरुस्त करने के आदेश जारी किए है। बता दें कि इस योजना में जात खेड़ी, संस्कार उपवन, कोलार, बरनाला, होशंगाबाद रोड, रायसेन रोड, दानिश कुंज, टीवी अस्पताल, गांधीनगर, एलएनसीटी जैसे जगह को शामिल किया गया है। इन जगह पर सार्वजनिक परिवहन के साधन उपलब्ध ना होने की वजह से यहां के रहवासियों को शहर तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर अब बकल्ल ने 11 नए रूटों को अपने परिवहन रूटों में शामिल किया है।

बता दे कि नहीं रूट शुरू होने से करीबन ढाई से 3 लाख यात्रियों को सीधा फायदा पहुंचेगा। वही बीसीसीएल इसके लिए 2016 17 से लगातार सर्वे कर रही है। फिलहाल इन बसों को शहर के अंदर संचालित करने पर निर्णय लिया गया है और धीरे-धीरे शहर के आसपास के इलाकों को भी इससे कवर किया जाएगा। बीसीएसएल द्वारा शुरू किए जा रहे यह संचालन को अमृत योजना के तहत लागू किया जाएगा। जिसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कंपनी और ऑपरेटर के नामों का चयन करना शेष रह गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews