MP: BJP नेता ने कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष पर साधा निशाना, कहा- चापलूसी की भी हद होती है

अरुण यादव

भोपाल।

कोरोना संकटकाल और भारत-चीन विवाद के बीच आज कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बड़ी बैठक हुई। सोनिया गाँधी(sonia gandhi) की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग(video conferencing) के जरिये हुई इस बैठक में राहुल गाँधी(rahul gandhi) समेत देश के कई मंत्री शामिल हुए। इस बैठक में एमपी के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव(arun yadav) का इटली के झंडे वाली टी-शर्ट पहनना चर्चा का विषय बन गया है। अब इसको लेकर बीजेपी कांग्रेस नेता सहित कांग्रेस पर चुटकी ले रही है।

दरअसल कांग्रेस नेता के इटली के झंडे वाली टीशर्ट पर तंज करते हुए भाजपा नेता(bjp leader) और युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राहुल कोठारी(rahul kothari) ने कहा कि चापलूसी की हद हो गई। अब AICC की बैठक में सोनिया गांधी को ख़ुश करने नेता इटली के झंडे वाली टीशर्ट पहनकर बैठे हैं। इसी के साथ उन्होंने अरुण यादव पर सवाल करते हुए कहा है कि अगली बैठक के लिए चीन के झंडे वाली शर्ट तैयार है ना ??

बता दें कि कांग्रेस वर्किंग कमिटी ने भारत-चीन विवाद और कोरोना को लेकर वीसी के जरिये बैठक की। जहाँ सोनिया गाँधी ने कहा कि कांग्रेस ने लॉकडाउन 1.0 के लिए सरकार को पूरा समर्थन दिया। शुरूआत में ही यह स्पष्ट हो गया था कि सरकार लॉकडाउन से होने वाली समस्याओं का प्रबंधन करने के लिए बिलकुल तैयार नहीं थी। लिहाजा 1947-48 के बाद सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी सामने आई। इसी बैठक में एमपी के कांग्रेस नेता का एक टीशर्ट बड़ा मुद्दा बन गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews