MP Board: 10वीं की परीक्षा में ये छात्र नहीं हो सकेंगे शामिल, जानें कब आएगा 12वीं का रिजल्ट

MP board

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education) द्वारा घोषित 10वीं का रिजल्ट (MP Board 10th Result) से असंतुष्ट छात्रों के लिए एक और मौका है।ये छात्र 1 सितंबर से 25 सितंबर में आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, इसके लिए छात्रों को 1 से 10 अगस्त के बीच एमपी ऑनलाइन पोर्टल (mp online portal) पर पंजीयन कराना होगा। इन परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम आगामी परीक्षा के आधार पर तैयार कर अंतिम रूप से मान्य किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP Board: 10वीं के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए बड़ा मौका, जानें क्या बोले शिक्षा मंत्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, इस विशेष परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board 10th Exams) ने दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। इसके तहत हाईस्कूल की विशेष परीक्षा में नए विद्यार्थी शामिल नहीं हो सकेंगे बल्कि मंडल के पोर्टल पर जिन छात्र-छात्राओं (Student) के नाम दर्ज है उन्हें ही इस विशेष परीक्षा के लिए पात्र माना जाएगा और केवल वही छात्र-छात्राएं विशेष परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकेंगे। विशेष परीक्षा के लिए एमपी बोर्ड ने 900 रुपये परीक्षा फीस निर्धारित की है।

बता दे कि हाल ही में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (MP School Education Minister Inder Singh Parmar) ने भी कहा था कि यदि कोई विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट है या जिनका परीक्षा (10th Board Exams) परिणाम अनुपस्थित दर्शाते हुए घोषित किया गया है। तो वे माह सितम्बर में आयोजित होने वाली परीक्षा में अथवा किसी विषय विशेष की परीक्षा में सम्मिलित हो सकते है।इस बार 10वीं परिणाम में  प्री बोर्ड तथा आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किए गए हैं इसमें परीक्षा में फेल होने वाले नियमित व प्राइवेट छात्रों को 33 अंक देकर उन्हें पास घोषित किया गया है।

3 महिने के अंदर सुधार सकते है ये त्रुटि

MP Board 10वीं के परीक्षा परिणाम के संबंध में छात्रों की शिकायतों के निवारण के लिये विशेष व्यवस्था की गई है। यदि किसी छात्र को अंकों के संबंध में कोई शिकायत है तो वह एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर बनाए गए विशेष साफ्टवेयर के माध्यम से अपना अनुक्रमांक एवं आवेदन क्रमांक अंकित कर मूल अंक, कटौती उपरांत प्रदत्त अंक तथा शाला के औसत अंकों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।

यह भी पढ़े.. UPPSC Recruitment 2021: 3000 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी मिलेगी सैलरी

परीक्षार्थियों को दी जा रही अंकसूची में यदि किसी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि है तो परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से 3 माह की अवधि तक उसे ठीक कराने के लिये आवेदन कर सकते है, जो नि:शुल्क रहेगा। तीन माह के बाद सुधार कराने वाले छात्र-छात्राओं को सशुल्क आवेदन करना होगा।

जल्द जारी होंगे 12वीं के परिणाम

MP Board ने हाल ही में 10वी के 9 लाख 14 हजार 79 विद्यार्थियों (Student) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए है। इसमें 3 लाख 56 हजार 582 (39 प्रतिशत) प्रथम श्रेणी में, 3 लाख 97 हजार 626 (43.50 प्रतिशत) द्वितीय श्रेणी में और 1 लाख 59 हजार 871 (17.48 प्रतिशत) परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 12वीं का रिजल्ट जल्द घोषित किया जा सकता है।हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी कोई तिथि या आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने के भी आसार

लेकिन उम्मीद है कि जुलाई के आखिरी बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने की तिथि स्पष्ट कर दी जाए और इस माह के अंत तक या अगस्त के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित कर दिया जाए।परिणाम घोषित होने के बाद, स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट, mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे।कक्षा 12 के अंकों का निर्धारण 10वीं कक्षा के विभिन्न विषयों में प्राप्त अंकों के बेस्ट फाइव के आधार पर किया जा रहा है। यदि स्टूडेंट्स अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे और अपने रिजल्ट में सुधार करना चाहेंगे तो वे परीक्षा देकर अपना रिजल्ट सुधार सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews