MP Board : 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, टाइम टेबल में एक और संशोधन, इन पेपरों की तारीख में बदलाव, जानें अपडेट

MP Board

MP Board of Secondary Education

MP Board 9th-11th Exam 2023 : मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। 9वीं-11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू हो गई है। वही इन कक्षाओं का एक बार फिर टाइम टेबल रिशेड्यूल कर दिया गया है, इसमें 3 और 5 अप्रैल को होने वाले पेपर की तारीख में बदलाव किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने संशोधित टाइम टेबल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

अभय वर्मा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय के जारी आदेश के तहत अब 3 एवं 5 अप्रैल को कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं होने तथा दिनांक 3 अप्रैल को कक्षा 5 एवं कक्षा 8 की परीक्षा होने के कारण कक्षा 9 एवं कक्षा 11 की संशोधित वार्षिक परीक्षा की समय सारणी में एक और संशोधन किया गया है।संचालनालय ने इन दोनों तारीखों में होने वाले 9वीं और 11वीं कक्षा के पेपर का समय बदल दिया है।

इन पेपरों की तारीख में बदलाव

3 अप्रैल 2023 को कक्षा 9 विज्ञान विषय एवं कक्षा 11 हिंदी विषय का पेपर जो सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होना था वह दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा। 5 अप्रैल 2023 को कक्षा 9 मराठी/ मूक बधिर तथा दृष्टिहीन छात्रों के लिए पेंटिंग, गायन, वादन, तबला, पखवाज अथवा कंप्यूटर एवं कक्षा 11 अंग्रेजी विषय का पेपर जो सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होना था वह दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा। दिनांक 12 अप्रैल 2023 को कक्षा 11 मनोविज्ञान विषय का पेपर तारीख बदलकर दिनांक 17 अप्रैल 2023 को सुबह 9:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

25 मार्च तक पूरा होगा प्रायोगिक परीक्षा

लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार, दोनों कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं और प्रोजेक्ट का मूल्यांकन कार्य 25 मार्च तक पूरा करवाना होगा। इसी तारीख के बीच प्राचार्यों को अपनी सुविधा अनुसार प्रायोगिक परीक्षा और प्रोजेक्ट पूरा करना होगा ।9वीं में प्रायोगिक विषयों में 75 अंक का पेपर और प्रैक्टिकल 25 अंक होगा, बाकी विषय 80 अंक का पेपर व प्रोजेक्ट कार्य 20 अंक का होगा।इसी तरह 11वीं में प्रायोगिक विषय 70 अंक का पेपर और 30 अंक का प्रैक्टिकल होगा। सामान्य विषयों में 80 अंक का लिखित और 20 अंक का प्रोजेक्ट वर्क होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews