MP Board Exam: स्कूल शिक्षा विभाग ने की जरूरी घोषणा, जाने कब से शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन

MP Board Exam: स्कूल शिक्षा विभाग ने की जरूरी घोषणा, जाने कब से शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन

Alerts

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। फिलहाल मध्यप्रदेश में 10वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाओं के खत्म होते ही छात्रों को रिजल्ट की चिंता सताएगी, हो सकता है इस साल परिणाम जल्द ही घोषित किए जाए। बता दें कि, चीटिंग को रोकने के लिए विभाग ने कुछ सख्त कदम भी उठाए हैं, परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लगाया गया है और मोबाइल फोन को पूर्ण रुप से बैन भी  कर दिया गया है।  कुछ इसी प्रकार मूल्यांकन केंद्र में भी सख्ती बरती जाएगी और एक बार मूल्यांकन केंद्र में आने के बाद शिक्षक बाहर नहीं जा पाएंगे। बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 5 मार्च से शुरू होगा। इस साल करीब 18 लाख छात्र बोर्ड की परीक्षाओं में बैठे थे।

यह भी पढ़े… IIT Indore Recruitment 2022: जारी हुए भर्ती के नोटिफिकेशन, जल्दी करें आवेदन..

दसवीं और बारहवीं की कॉपियों को चेक करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा  शिक्षकों की एक टीम बनाई गई है, जिनके ऊपर कॉपियों की  जांच करने की जिम्मेदारी होगी। साथ ही  साथ कॉपियों का मूल्यांकन का समय भी निर्धारित हो चुका है। बता दें कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की कॉपियों की  जांच 5 मार्च से शुरू होगी। कॉपियों की जांच दो चरणों में की जाएगी।

यह भी पढ़े… सावधान, अनजान फोन कॉल पर ये एप डाउन लोड किया तो हो सकते हैं ठगी के शिकार

28 फरवरी से पहले होने वाले परीक्षाओं की कॉपी 5 मार्च से चेक की जाएगी, तो वही उसके बाद होने वाली परीक्षाओं की कॉपियों की जांच 15 मार्च से शुरू होगी। अच्छे से जांच होने के बाद ही रिजल्ट का ऐलान किया जाएगा। बता दें कि कॉपियों का मूल्यांकन आदर्श उत्तर पत्र के आधार पर किया जाएगा। करीब 30,000 शिक्षकों को इस काम के लिए नियुक्त किया गया है और सभी शिक्षक मिलकर कर करीब एक करोड़ बोर्ड एग्जाम की कॉपियों की जांच करेंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews