MP Board: स्कूलों में नहीं होंगी परीक्षाएं, छात्रों को करना होगा ये काम

MP Board: स्कूलों में नहीं होंगी परीक्षाएं, छात्रों को करना होगा ये काम

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में लगातार बढ़ रहे कोरोना(corona) मामले सरकार के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। वहीं कोरोना संकट की वजह से बच्चों की पढ़ाई(study) पर भी गहरा असर पड़ा है। स्कूल(school) , कॉलेज(college) बन्द हैं। ऐसे में अब मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा ने छात्रहित में फैसला लेते हुए ये कहा है कि स्कूलों में सब छमाही परीक्षा की जगह मासिक मूल्यांकन(Monthly rating) किया जाएगा। वहीं प्री बोर्ड परीक्षाएं(Pre-board examination) नहीं होंगी।

दरअसल शुक्रवार को मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा के प्रमुख सचिव(Principal Secretary of Madhya Pradesh School Education) रश्मि अरुण शर्मा ने कहा है कि स्कूल नहीं खुले ऐसे में तिमाही व छमाही जैसी परीक्षाएं लेना सही नहीं होगा। ऑनलाइन कक्षाओं(online classes) के माध्यम से पढ़ाई हो रही है। इसलिए हर माह जब तक स्कूल नहीं खुलते बच्चों का मूल्यांकन होगा। जैसा कि आप जानते हैं इस वर्ष कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण स्कूल नहीं खुले और आगे भी स्कूल खुलने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में बच्चों के एडमिशन नहीं हुई और ना ही पढ़ाई हुई है। हालाकि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई थी। किंतु अब कोरोना के बढ़ते मामले के बीच ऐसे में तिमाही व छमाही परीक्षाएं कराना स्कूलों में मुश्किल होगा। जिसके बाद स्कूल बोर्ड ने ये निर्णय लिया है कि छमाही परीक्षा की जगह बच्चों का मासिक मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं इससे ये भी पता चलेगा की बच्चे ऑनलाइन कक्षाओं का कितना फायदा ले पा रहे हैं।

बता दें कि ऑनलाइन क्लासेस में बच्चों को असाइनमेंट भी दिए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को इन असाइनमेंट को बनाकर रखना है। जब स्कूल खुलेंगे तो उनके असाइनमेंट की जांचकर उन्हें अंक भी दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को सभी विषयों में प्रोजेक्ट भी दिए जाएंगे। खासतौर पर 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट वर्क दिए जाएंगे। वहीं इस साल से 9वीं व 11वीं कक्षा में प्री-वार्षिक परीक्षाएं शुरू की गई थीं। वहीं 10वीं और 12वीं में भी इस साल से फर्स्ट प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू की गईं। इस बार कक्षाएं नहीं लगने के कारण यह सभी परीक्षाएं नहीं ली जा सकेंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews