MP By-election 2020:: BSP के बाद अब इस दल ने किया 24 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

Home ministry

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में उपचुनाव की राह आसान नहीं होने वाली है। आए दिन प्रदेश में उपचुनाव को लेकर समीकरण बिगड़ते जा रहे हैं। इसी बीच अब मध्य प्रदेश के 15 जिलों की 24 विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तीसरा मोर्चा तैयार हो रहा है। जहा एमपी(MP) में होने वाले उपचुनाव के लिए अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी(GGP) कुल 24 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है। बता दें कि इससे पहले बसपा ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

दरअसल सोमवार को भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन शाह बट्टी ने उपचुनाव(by-election) में सभी 24 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करने का बड़ा ऐलान किया है। इसके साथ ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी तीसरे मोर्चे से भी संपर्क बनाने की कोशिश कर रहा है। जिसको लेकर जीजीपी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शाह बट्टी ने कहा है कि जल्दी तीसरे मोर्चा के कई नेताओं के साथ उनकी बैठक होगी। जिसके बाद उपचुनाव में पार्टी की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। इससे पहले भी 2018 के चुनाव में जीजीपी ने कई सीटों पर बीजेपी(BJP) और कांग्रेस(Congress) के समीकरण बिगाड़ दिए थे।

बता दे कि भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अलग-अलग बैनर तले चुनाव लड़ने की तैयारी में है। हालांकि बीजेपी का सबसे ज्यादा असर मालवा अंचल के इलाकों में है। लेकिन 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में तीसरे मोर्चे के खड़े होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस के वोट पर असर पड़ना तो तय है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews