MP College: ऑनलाइन मोड हो सकती है कॉलेज की परीक्षाएं, गृह मंत्री ने दिए संकेत

mp college 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कॉलेजों और यूनिवर्सिटी (MP Colleges Universities) की परीक्षाएं इस बार भी ऑफलाइन की बजाय ऑनलाइन (Online Mode) हो सकती है। कॉलेज छात्रों और कांग्रेस द्वारा लगातार इसकी मांग उठाई जा रही है।इसी बीच कुछ विधायकों ने भी कॉलेज की परीक्षाओं को ऑनलाइन मोड की कराने की मांग की है। वही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विधायकों की इस मांग पर सरकार द्वारा विचार करने की बात कही है।

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर, जानें OBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

आज मीडिया से चर्चा करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister) ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए कुछ साथी विधायकों ने कॉलेज की परीक्षाएं ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन मोड से करवाने की मांग की है।शिवराज सरकार सदैव की तरह विधायकों की इस मांग पर भी गंभीरता से विचार करेगी।

यह भी पढ़े.. MP में आज 6970 नए पॉजिटिव, छिंदवाड़ा में कॉलेज की परीक्षा रद्द, CM बोले-बढ़ सकती है संख्या

बता दे कि छात्रों ने भी मांग है कि जब ऑनलाइन क्लासेस आयोजित की जा रही है तो ऑफलाइन परीक्षा लेना पूरी तरह से अनुचित है।कई छात्र दूसरे जिलों से आते है ऐसे में यात्रा के दौरान कोरोना का खतरा बढ़ सकता है, छात्रों के भविष्य और स्वास्थ्य को देखते हुए परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित करने की जानी चाहिए। हालांकि उच्च शिक्षा विभाग (Higher education department) द्वारा सभी विश्वविद्यालयों को अपनी व्यवस्था अनुसार परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews