MP कांग्रेस का शिवराज पर ट्वीट वार, कहा – कोरोना पर फैशन को तरजीह

MP कांग्रेस का शिवराज पर ट्वीट वार, कहा – कोरोना पर फैशन को तरजीह

भोपाल।

प्रदेश में कमलनाथ सरकार के गिरने से बौखलाई एमपी कांग्रेस शिवराज तथा केंद्र सरकार को समय-समय पर निशाना बना रही है। अब कोरोना के मुद्दे पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ साथ प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की है। एमपी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज पर ट्वीट करते हुए  कहा है कि मैचिंग के मास्क के साथ उनके लिबास भी बदल रहे हैं।वहीँ पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक ट्वीट में यह कहा गया है कि कोरोना ऐसा पहला मामला है जिसने मोदी सरकार का ध्यान हिंदू-मुस्लिम और पाकिस्तान से भटका दिया।

दरअसल शनिवार को एमपी कांग्रेस ने लगातार एक पर एक ट्वीट करते हुए शिवराज सरकार को आड़े हाथ लिया। एमपी कांग्रेस ने अपने ट्वीट में कहा है कि प्रदेश में फैशन शो चालू है। जहां शिवराज अलग-अलग कपड़ों के साथ अलग-अलग तरह के मास्क का फैशन दिखा रहे हैं। मैचिंग के मास्क के साथ उनके लिबास भी बदल रहे हैं। प्रदेश में फैली महामारी,ओलावृष्टि, कर्फ्यू और लक डाउन के बीच यह फैशन मानवीय संवेदना के ऊपर गहरा प्रहार है। वही अपने एक ट्वीट में एमपी कांग्रेस ने अपने 22 पूर्व बागी विधायकों को निशाने पर लेते हुए कहा है कि 3 प्राइवेट जेट एक हफ्ते तक बेंगलुरु में खड़ी रही थी। क्या उस बीजेपी के पास गरीबों को घर भेजने के लिए कोई व्यवस्था नहीं बच गई है। वहीं शनिवार को कि अपने एक ट्वीट में एमपी कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा है एमपी कांग्रेस ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि मोदी सरकार के सामने कोरोना पहली ऐसी चुनौती है जिसने उन्हें हिंदू मुसलमान और पाकिस्तान के विषय से भटका दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews