MP संविदा कर्मचारियों ने की नियमितीकरण की मांग, CM के नाम सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की तैयारी

employees

MP Contract Employee : संविदा संयुक्त संघर्ष मंच मध्य प्रदेश ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम शिवपुरी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इसमें म.प्र. के विभिन्न विभागों में कार्यरत एवं विभिन्न योजनायें, परियोजनाओं एवं प्राधिकरण के समस्त संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग की है।

इसमें लिखा है कि म.प्र. के समस्तर विभागों में विगत कई वर्षों से संविदा पर कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न-2 योजनाओं में जैसे मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, म.प्र. ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण, मनरेगा, मनरेगा इंजीनियर, खेल विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, स्वच्छ भारत अभियान ,स्वास्थ्य विभाग, पुलिस हाउसिंग विभाग, मोबाइल स्त्रो त सलाहकार, वाटर शेड, आयुष विभाग, कृषि विभाग, शहरी आजीविका मिशन जैसी आदि योजनाओं में कार्यरत संविदा कर्मचारी/ अधिकारी अपना बहुमूल्य समय इन योजनाओं को सफल बनाने में लगाया है ।

वही संघ ने सीएम द्वारा किए गए ट्वीट को आधार बनाते हुए कहा है कि शिवराज जी, आपके Twitter हेंडल दिनांक 01.04.2018 द्वारा स्प‍ष्टा कहा गया था कि “ संविदा की व्यमवस्थाा अन्याहयपूर्ण है । मैं शोषण की इस व्यवस्था को समाप्त करने के लिये संकल्पित हूँ । आपके द्वारा संविदा की इस शोषण व्य‍वस्थाै को समाप्त करने हेतु संकल्प लिया गया था । परंतु माननीय आपके द्वारा आज तक नियमितीकरण नहीं किया गया है।

कर्मचारियों ने मांग की है कि मुख्यमंत्री जी आपसे म.प्र. के समस्त संविदा अधिकारी /कर्मचारी गुहार लगाते हैं कि आपके द्वारा लिया गया (संविदा शोषण व्यणवस्था समाप्त करने हेतु ) संकल्पस पूर्ण कर नियमित करने करें। वही संविदा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक सूत्रीय नियमितीकरण की मांग को लेकर एक सप्ताशह में प्रतिनिधि मंडल आपसे भेंट करने का आग्रह करता है । आपसे भेंट न होने की स्थिति में संपूर्ण मध्यं प्रदेश के संविदा अधिकारी एवं कर्मचारी, चरणबद्ध आन्दोलन करने को मजबूर हो जायेंगें ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews