MP Corona: 48 घंटे में 17 नए पॉजिटिव, इन जिलों ने बढ़ाई चिंता, केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान

mp corona today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश में 3-4 दिनों से धीमी पड़ी कोरोना (MP Corona Update) की रफ्तार फिर तेज गई है। 11 नंवबर 2021 को प्रदेश में 12  नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है और 17 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 76 पहुंच गई है। मप्र में संक्रमण दर 0.0001 प्रतिशत  के साथ रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत हो गया है।स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इंदौर-भोपाल में लगातार मामले (MP Corona Active Case) मिल रहे है।

यह भी पढ़े.. मप्र के इन कर्मचारियों का कटेगा वेतन, आदेश जारी, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

गुरुवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में, प्रदेश में 12 नए केसों में इंदौर में 4, भोपाल में 3, जबलपुर-बैतूल में 2-2 और धार में एक केस मिला है।इस दौरान 60904 जांचे की गई है और 1594 फीवर क्लिनिक एक्टिव है।  इससे पहले 9 नंवबर 2021 को प्रदेश में 9, 10 नवंबर को 5, 8 और 7 नवंबर को 6-6 कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे।वही मुख्यमंत्री शिवराज (Shivraj Singh Chouhan) ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिये हैं कि वे टीकाकरण महाअभियान में प्रेरक की भूमिका निभाएँ। प्रदेश में 10, 17 एवं 24 नवम्बर और 1 दिसम्बर को कोविड टीकाकरण महाअभियान चलाया जायेगा।

मध्यप्रदेश में 10 नवम्बर को कोरोना वैक्सीन महाअभियान में देश में सर्वाधिक कोरोना वैक्सीन लगाये जाने पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य शासन (MP Government) और नागरिकों के संयुक्त प्रयास से यह उपलब्धि हासिल की जा सकी है, जो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन-भागीदारी मॉडल की सफलता है।वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के सभी प्रांतों के स्वास्थ्य मंत्री, मिशन संचालक और राज्य टीकाकरण अधिकारियों की बैठक में MP में टीकाकरण दर में वृद्धि और जन-जागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए ऐसे ही प्रयास अन्य प्रांतों को अपनाने के लिए भी कहा।

यह भी पढ़े.. SAHARA ने नहीं किया भुगतान, लोगों का फूटा गुस्सा, एजेंट की दुकान पर जड़ा ताला

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी (Health Minister Dr. Prabhuram Choudhary) ने बताया कि प्रथम डोज 91 प्रतिशत और द्वितीय डोज 43 प्रतिशत पात्र नागरिकों को लगायी जा चुकी है। प्रदेश में 10 नवम्बर को 13 लाख 52 हजार से अधिक टीके लगाये गये, जो कि देश में हुए कोविड टीकाकरण में सर्वाधिक हैं। कोरोना टीके की प्रथम तथा द्वितीय डोज के लिए शेष रह गये नागरिकों का शत-प्रतिशत टीकाकरण 25 दिसम्बर, 2021 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

कोरोना टीकाकरण में कम उपलब्धि वाले जिलों और विकासखण्डों को चिन्हित किया गया है। उन जिलों में विशेष प्रयास कर हर घर में दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। रोको-टोको अभियान में उचित मूल्य दुकानों, सब्जी मण्डी, बैंक और सार्वजनिक स्थलों आदि पर कोरोना टीकाकरण के लिए जन-जागरूकता बढ़ाई जा रही है। दो प्रकार के दलों का गठन भी किया गया है। पहला दल मोबिलाइजर है और दूसरा दल वैक्सीनेटर है। इन प्रयासों के अच्छे परिणाम आ रहे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews