MP Corona: आज फिर 32 नए पॉजिटिव, इन जिलों में स्थिति गंभीर, CM ने बुलाई बड़ी बैठक

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Corona Update) में नाइट कर्फ्यू लगाने के 24 घंटे बाद ही फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है। गुरुवार को 30 नए केस मिलने के बाद आज शुक्रवार 24 दिसंबर 2021 को 32 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है, जिसके बाद एक्टिव केस 200 पार हो गए है।इन केसों के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने सभी मंत्री, कमिश्नर-कलेक्टर, आईजी-एसपी और जिले के प्रभारी अधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें कोरोना के प्रतिबंधों को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

यह भी पढ़े.. Gold Silver Rate: क्रिसमस से पहले सोना हुआ सस्ता, चांदी महंगी, जल्द चेक करें रेट

एमपी गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना (MP Corona Active Case) के 32 नए केस आए हैं। जिसमें इंदौर से 13, भोपाल से 7 और जबलपुर से 5 केस शामिल हैं।वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 201, संक्रमण दर 0.05 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है। आज 14 मरीज ठीक हुए और 62 हजार सैंपल जांच करने लिए गए थे।इससे पहले गुरुवार को 30 पॉजिटिव मिले थे, हैरानी की बात तो ये है कि 48 घंटों में 62 पॉजिटिव मिले हैं।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को क्रिसमस पर मिलेगी गुड न्यूज! 18 महीने के पेंडिंग DA Arrears पर आया नया अपडेट

वर्तमान में 209 एक्टिव केस है। दिसंबर के 23 दिनों की बात करें तो 428 केस मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर में 167 और भोपाल में 164 संक्रमित शामिल हैं। फिलहाल भोपाल में 62 और इंदौर में सबसे ज्यादा 97 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 606 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 865 लोग ठीक हो चुके है और 10 हजार 532 की जान जा चुकी है। । रिकवरी रेट 98% से ज्यादा है। पॉजिटिविटी दर बढ़कर 0.5 फीसदी हो गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews