MP Corona Update: 6 दिन में 61 पॉजिटिव, 24 घंटे में 16 नए केस, इन जिलों में स्थिति गंभीर

mp corona today 20 feb 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कोरोना (MP Corona Update) के आंकड़ों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में यानि 5 अक्टूबर को 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। इनमें भोपाल में 5, इंदौर और पन्ना में 2-2 नए केस मिले है, हालांकि 11 लोग स्वस्थ होकर भी घर लौटे।  रिकवरी रेट 98.65% और पॉजिटिविटी रेट 0.01% है।वही आज बुधवार 6 अक्टूबर को 16 नए केस मिले है, जिसके बाद एक्टिव केस 128 हो गए है।

यह भी पढ़े..40,000 कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला, वर्क फ्रॉम होम की छूट, कटेगी सैलरी

मंगलवार को मिले 10 नए संक्रमितों में से सबसे ज्यादा 6 केस भोपाल में मिले है।पहला मौका है जब 7 हफ्ते यानि 48 दिन बाद 6 केस मिले है। इसके पहले इंदौर में 9 केस सामने आए थे।प्रदेश में पिछले 6 दिनों में 11 जिलों में 61 नए संक्रमित मिले हैं।इन केसों में अधिकतर नए कोरोना पॉजिटिव की ट्रैवलिंग हिस्ट्री मिल रही है, जिसके चलते छोटे-छोटे जिले भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।

पिछले 6 दिनों में सबसे ज्यादा इंदौर में 20, भोपाल में 17, खंडवा में 6, पन्ना में 4, जबलपुर, शिवपुरी और बालाघाट 3-3, सागर में 2 एवं रतलाम, शहडोल, छतरपुर में 1-1 संक्रमित मिला है। राहत की बात ये है कि रोजाना 50 हजार से ज्यादा जांचे की जा रही है।वही वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में 1671 फीवर क्लीनिक एक्टिव हैं। इसके साथ ही 104 तथा 181 हेल्पलाइन नम्बर पर 52 हजार से अधिक रोगियों का टेलीकंसल्टेशन किया गया।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी! 25000 तक बढ़ सकती है पेंशन, जानें कैसे

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) का कहना है कि कोरोना नियंत्रण में है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान में अब-तक 6 करोड़ 44 लाख 24 हजार 205 नागरिकों को वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। मंगलवार को 98 हजार 478 नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई। प्रदेश में 52 हजार 438 कोरोना से संबंधित जाँच की गईं।

बता दे कि ICMR ने मध्य प्रदेश समेत 9 राज्यों में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग और केंद्र सरकार से कहा गया है कि आने वाले 8 हफ्ते राज्य के लिए बेहद संवेदनशील है, इससे पीक का पता लग सकता है।वर्तमान में मिजोरम की संक्रमण दर 25.1%, हरियाणा की 19.1%, गुजरात की 16.9%, झारखंड 14.3%, गोवा 7.3%, हिमाचल 3.5%, मध्यप्रदेश 2.9%, तमिलनाडु 0.9% और पश्चिम बंगाल 0.9% संक्रमण दर के साथ अलर्ट पर है।

दुर्गा उत्सव को लेकर नई गाइडलाइन

  1. नवरात्रि के दौरान सोसायटी और कॉलोनियों में बने पंडालों में गरबा हो सकेगा, लेकिन कमर्शियल गरबा नहीं होगा।
  2. पंडाल में डीजे, बैंड और ढोल भी बज सकेंगे।
  3. धार्मिक स्थलों में पहले की तुलना में ज्यादा भक्त एकत्रित हो सकेंगे।
  4. रात 10 बजे तक गरबा हो सकेगा। POP (प्लास्टर ऑफ पेरिस) से निर्मित प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकेगी।
  5. शादी और अंतिम संस्कार में भी 200 से 300 लोग शामिल हो सकेंगे।
  6. 15 अक्टूबर के बाद सभी कोचिंग संस्थान 100% क्षमता से खोले जा सकेंगे।
  7. नवरात्रि से 2 दिन पहले मंगलवार को सरकार ने नवरात्रि और दशहरे में छूट देने के साथ ही कोचिंग, शादी, अंतिम संस्कार, जिम, स्टेडियम आदि को लेकर भी पहले से लगी पाबंदियां हटाई हैं।
  8. नवरात्रि में गणेशोत्सव के दौरान लागू किए गए प्रतिबंध जारी रहेंगे। चल समारोह या विसर्जन जुलूस नहीं निकाले जा सकेंगे।
  9. पूर्व में निर्धारित 10 लोग ही चल समारोह या जुलूस में शामिल हो सकेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews