
MP Election 2023: मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक हलचल भी बढ़ रही है। नेताओं के बीच मौखिक हमले भी जारी हैं। अब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर हमला बोला है। रविवार को मिश्रा एक बार फिर कॉंग्रेस तंज कसते नजर आयें। उन्होनें दिग्विजय सिंह के बयान पर पटलवार करते हुए कहा,”कांग्रेस अल्पसंख्यकों को दंगों का डर दिखाकर वोट की राजनीति करती है।” इसके अलावा कॉंग्रेस चुनाव समिति की बैठक में अजय सिंह के अनुपस्थिति पर भी गृहमंत्री ने बड़ा बयान दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”856106647″]
दिग्विजय सिंह के बयान पर गृहमंत्री का पटलवार
दिग्विजय सिंह के बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस अल्पसंख्यकों को दंगों का डर दिखाकर वोट की राजनीति करती है। दिग्विजय सिंह ने दंगे करवाने का पेटेंट ले रखा है। राहुल और कांग्रेस केवल हिंदू और हिंदत्व की बात करते हैं।” बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल के बीएमएस कॉलेज में आयोजित “विधिक विमर्श” कार्यक्रम के दौरान भाजपा के खिलाफ तीखे बल बोले थे। उन्होनें भाजपा को हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा का जिम्मेदार भी ठहराया था।
अजय सिंह के न आने पर कहा
रविवार को कॉंग्रेस चुनाव समिति की बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह शामिल नहीं होंगे। इस बात पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, ” ये कमलनाथ की चक्की है। जो कमलनाथ को पसंद नहीं है वो कांग्रेस की औपचारिक बैठकों से गायब होते दिखेंगे। कांग्रेस केवल परिकल्पना करते हैं धरातल पर कुछ नहीं करते हैं। दिग्विजय सिंह के 10 साल के राज में गद्दे में सड़क है या सड़क में गद्दे बता पाना मुश्किल था। उनकी सरकार में बिजली कभी-कभी आती थी शिवराज जी की सरकार में बिजली कभी-कभी जाती है।”

