IPS Transfer: राज्य में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 7 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर, आदेश जारी, देखें लिस्ट

मध्यप्रदेश में देर रात आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 7 पुलिस अधीक्षक को नया प्रभार सौंपा गया है।
ips transfer 2024

MP IPS Transfer: मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने मध्यप्रदेश में देर रात भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानंतरण किया है। 7 आईपीएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में गृह विभाग सचिव ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने राज्यपाल के नाम से आदेश जारी किया है।

भोपाल और इंदौर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) को नए एसपी मिले हैं। इंदौर विशेष शाखा जोनल एसपी के प्रभार में भी फेरबदल किया गया है। 3 पुलिस अधीक्षक को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पद का प्रभार सौंपा गया है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है-

इन्हें बनाया गया EOW एसपी (MP Transfer News)

उप सेनानी , 35विन्न वाहिनी विसबल, मण्डला पद पर कार्यरत अरुण कुमार मिश्रा को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW), भोपाल के पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात किया गया है। वहीं इंदौर ईओडब्ल्यू के नए एसपी रामेश्वर सिंह यादव होंगे। वर्तमान में वह पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकयुक्त संगठन, ग्वालियर पद पर कार्यरत हैं।

इन आईपीएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी (IPS Transfer List Today)

  • ईओडब्ल्यू भोपाल में पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत राजेश मिश्रा को लोकायुक्त संगठन के विशेष पुलिस स्थापना के एसपी पद पर तैनात किया गया है।
  • मनु व्यास, जो लोकयुक्त संगठन के विशेष पुलिस स्थापना के एसपी हैं, उन्हें रीवा जोन के कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक का सहायक पुलिस पद पर नियुक्त किया गया है।
  • राजेश सहाय को लोकायुक्त संगठन विशेष पुलिस स्थापना के एसपी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिलहाल, वह जोनल पुलिस अधीक्षक, स्पेशल ब्रांच इंदौर पद पर तैनात हैं।
  • सव्यसचिउ सर्राफ, पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन, इंदौर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पद पर तैनात किया गया है।
  • इंदौर ईओडब्ल्यू पुलिस अधिक्ष धनंजय शाह को भोपाल पुलिस मुख्यालय के सहायक पुलिस महानिरीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है।

mp ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews