MP किसानों के लिए ताजा अपडेट, 32 जिलों में मूंग और 10 जिलों में होगी उड़द की खरीदी, आज से पंजीयन शुरू, जानें रेट और नियम

mp moong purchase

MP Moong Urad Procurement :  मध्य प्रदेश के किसानों (MP Farmers) के लिए अच्छी खबर है। आज सोमवार से मूंग व उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन शुरू होने जा रहे है, जो 19 मई तक चलेंगे। इसके बाद 32 जिलों में मूंग और 10 जिलों में उड़द की खरीदी होगी । राज्य सरकार ने उड़द का समर्थन मूल्य 6600 रुपए और मूंग का समर्थन मूल्य 7755 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। इस भाव में किसान अपनी फसल बेच सकेंगे।

आज से पंजीयन शुरू

एमपी कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि प्रदेश में विपणन वर्ष 2023-24 में मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए आज 8 मई से पंजीयन शुरू होगा। किसान भाई 19 मई तक ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द फसलों का पंजीयन करवा सकेंगे। प्रदेश के 32 जिलों में मूंग और 10 जिलों में उड़द का उत्पादन होता है। इन जिलों के किसानों से अपील करता हूं कि वह 8 मई से 19 मई तक अपनी फसल का समर्थन मूल्य पर सरकार को बेचने के लिए खरीदी पंजीयन कराएं।प्रदेश के मूंग के अधिक उत्पादन वाले 32 जिलों में पंजीयन केन्द्र खोले जा रहे हैं। इसी प्रकार उड़द के अधिक उत्पादन वाले 10 जिलों में पंजीयन के लिए केन्द्र स्थापित किये जा रहे हैं।

इन 32 जिलों में मूंग खरीदेंगे

नर्मदापुरम्, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकलां, भिंड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, इंदौर और बालाघाट।

उड़द की 10 जिलों में खरीदी

जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, पन्ना, मंडला, उमरिया, सिवनी एवं बालाघाट।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews