MP News: ASP रैंक के 30 अफसर जाएंगे विदेश, इंग्लैंड में दी जाएगी सभी को पुलिसिंग की ट्रेनिंग

MP News: ASP रैंक के 30 अफसर जाएंगे विदेश, इंग्लैंड में दी जाएगी सभी को पुलिसिंग की ट्रेनिंग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश शासन राज्य में सुरक्षा को बेहतर बनाने के कई प्रयास कर रही है। किसी भी प्रदेश (MP News) में सुरक्षा और सेवा की जिम्मीदरी पुलिस पर होती है। पुलिस समाज के रक्षकों में एक होते हैं। प्रदेश में पुलिस की सर्विस को और भी बेहतर बनाने के लिए प्रदेश के 30 अफसरों की ट्रेनिंग यूनाइटेड किंगडम में करवाई जाएगी। अफसरों की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है।

यह भी पढ़े…Mahakal Lok : कैलाश खेर के महाकाल गान पर थिरकते नजर आए CM शिवराज, देखें वीडियो

मिली जानकारी के मुताबिक ASP रैंक के 30 अफसर जाएंगे विदेश में ट्रेनिंग के लिए जाएंगे। जिसमें सहायक पुलिस महानिरीक्षक दिनेश कौशल भी शामिल है।  AIG – दिनेश कौशल पूर्व एडिशनल डीसीपी, एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेंद्र चौहान, एडिशनल डीसीपी सुरक्षा महावीर मुजालदे, एडिशनल डीसीपी नीरज पांडेय सहित भोपाल के भी अफसर भी ट्रेनिंग पर जाएंगे।

यह भी पढ़े…इस ट्विटर हैंडल को फॉलो कर बुरी तरह फंसे सीएम, सोशल मीडिया पर छाया ठरकी केजरीवाल

बता दें की देश की तीन अकादमी में भी प्रशिक्षण होगा। यह ट्रेनिंग एक महीने के किये होगी। सिलांग और मुंबई में भी ट्रेनिंग का आयोजन होगा। जिसमें अफसरों को ट्रेन किया जाएगा। बाकी इंग्‍लैंड में बेहतर पुलिसिंग की ट्रेनिंग मध्यप्रदेश के अफसरों को दी जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews